18/04/2022  :  19:31 HH:MM
समाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता ने निगम सफाईकर्मियों को किया सम्मानित
Total View  2868


प्रदेश भारतीय जनता पार्टी अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि इतिहास में पहली बार ऐसा हुआ है जब किसी सरकार ने स्वच्छता मिशन चलाकर सफाई को जनांदोलन बनाया। कुम्भ मेले में जाकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सफाईकर्मियों को सम्मानित करना देश के लिए प्रेरणास्रोत है। आज प्रदेश कार्यालय में स्वच्छता कर्मियों को सम्मानित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि सफाई कर्मियों के कामों को पहचानकर उन्हें सम्मानित करने का काम प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा जो परंपरा शुरू की गई थी हम उसी को बढ़ाते हुए आज पूरी दिल्ली के अंदर सफाई कर्मचारियों को सम्मानित करने का काम कर रहे हैं। इस मौके पर प्रदेश भाजपा कार्यालय मंत्री श्री हुकम सिंह एवं प्रदेश एससी मोर्चा के पूर्व मंत्री श्री नरेश कुमार मौजूद थे। श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि पिछले कुछ सालों से निगम के तीन भाग होने से सफाईकर्मी एवं अन्य निगम कर्मचारियों को वेतन सहित कई समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। जिसको ध्यान में रखकर प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी एवं गृह मंत्री श्री अमित शाह ने निगम एकीकरण का फैसला लिया है जिससे अब इन समस्याओं से निजात मिलेगी। सफाईकर्मी को समय पर वेतन मिल पायेगा और निगम को सुचारू रूप से चलाने में आसानी होगी। उन्होंने पार्टी के स्थापना दिवस पर शुरू किए गए सामाजिक न्याय पखवाड़ा की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दिल्ली को बिना थके और बिना रुके साफ, स्वच्छ, सुरक्षित के साथ-साथ बीमार मुक्त बनाने के बदले में यह सम्मान काफी छोटा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5450707
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित