19/04/2022  :  17:05 HH:MM
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक आज पटना में संपन्न
Total View  2415


भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के बिहार राज्य परिषद की दो दिवसीय बैठक आज पटना में संपन्न हो गई। बैठक में बैठक में पार्टी के महासचिव कॉमरेड डी राजा, राष्ट्रीय सचिव अतुल कुमार अनजान, पूर्व सांसद रमेन्द्र कुमार व पूर्व सांसद नगेन्द्र नाथ ओझा विशेष रूप से मौजूद रहे। दो दिवसीय राज्य परिषद की बैठक में पार्टी ने संगठन मजबूती, आगामी आंदोलन समेत विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा किया। बैठक में आगामी 18 से 21 सितंबर 2022 को बांका जिले में राज्य सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। इसके पूर्व 1 मई से 30 मई तक संगठन मजबूती को लेकर नए सदस्यों की भर्ती के लिये अभियान चलाया जाएगा। इसके पश्चात 30 जून तक सभी शाखा का सम्मेलन कराने का निर्णय लिया गया। शाखा सम्मेलन के बाद 31 जुलाई तक सभी अंचलों का सम्मेलन होगा। सभी अंचल सम्मेलन के बाद 31 अगस्त तक सभी जिले का सम्मेलन होगा। जिला सम्मेलन से चुने गए प्रतिनिधि राज्य सम्मेलन में भाग लेंगे। बैठक में कई राजनीतिक प्रस्ताव पास किये जिसमें प्रमुख रूप से देश व राज्य में बढ़ती साम्प्रदायिक घटनाओं, नफरत व उन्माद के खिलाफ राज्य परिषद ने निंदा प्रस्ताव पास किया है। राज्य परिषद ने केंद्र व राज्य सरकार से ऐसे तत्वों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की। वहीं भूमिहीन परिवारों के आवास उजाड़े जाने के खिलाफ पार्टी ने प्रस्ताव पास किया। वहीं दलित अधिकार आंदोलन के तहत 8 मई 2022 को राज्य स्तरीय कन्वेंशन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7539438
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित