समाचार ब्यूरो
19/04/2022  :  18:11 HH:MM
सनकी पति ने पहले पत्नी की गला रेत कर हत्या की, फिर घर मे लिखा हाँ मैंने की है पत्नी की हत्या... मौके पर पहुंची पुलिस जाँच मे जुटी
Total View  2374


पुनौरा थाना क्षेत्र के बड़ीबाजार में किराये के मकान मे रह रहे एक सनकी पति द्वारा धार दार हथियार से पत्नी की गला रेत कर हत्या कर दी गई है। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी पति ने गुनाह कबूल करते हुए घर की दीवार पर लिख डाला है की मैंने अपनी बीवी को मारा... है! इसके बाद आरोपी फरार हो गया। मृतक की पहचान पुनौरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी निवासी अजय राउत की पत्नी रेखा देवी के रूप में की गई है। दंपति अपने तीन बच्चों के साथ 7 साल से डुमरा स्थित बड़ी बाजार पर किराए के मकान में रहते थे। आरोपित अजय राउत शहर में ही फेरी लगाकर चप्पल बेचने का काम करता है। 16 साल पूर्व इस महिला की शादी अजय रावत से हुई थी। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस पहुंच गई। छानबीन कर रही है। पुलिस ने कहा कि किसी धारदार हथियार से महिला की गर्दन रेत दी गई। घटना को अंजाम देने के बाद यह सनकी मौके से फरार हो गया। घर के दीवार पर लिखा-'मैंने बीवी को मारा।' मृतका पुनौरा थाना क्षेत्र के रामपुर बखरी गांव की रहनेवाली थी। मृतक के पिता महंगू राउत ने बताया कि घटना से एक दिन पहले अपनी बेटी से मिलकर लौटे थे। तब उसने कोई ऐसी बात भी नहीं बताई थी जिससे अनहोनी की आशंका हो। अचानक मंगलवार सुबह बेटी की हत्या की खबर मिलने से बड़ा सदमा पहुंचा। बेतहाशा दौड़े-भागे बेटी को देखने पहुंचे। उधर, महिला के तीनों बच्चों का रो रोकर बुरा हाल है। हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुनौरा थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए सीतामढ़ी सदर अस्पताल भेजा है। घटना की छानबीन में जुट गई है। पुल‍िस का कहना है क‍ि मामला काफी गंभीर है। जांच पड़ताल के बाद आरोप‍ित पर होगी कार्रवाई।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5921323
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित