समाचार ब्यूरो
19/04/2022  :  20:38 HH:MM
प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा ने सामाजिक न्याय पखवाड़ा के अंतर्गत पूरे प्रदेश में पोषण अभियान चलाया
Total View  2357


प्रदेश भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्षा श्रीमती योगिता सिंह के नेतृत्व में आज दिल्ली के सभी 14 जिलों में सामाजिक न्याय पखवाड़ा के तहत पोषण अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कालकाजी में हुए कार्यक्रम में श्रीमती योगिता सिंह के अलावा राष्ट्रीय मंत्री एवं दिल्ली प्रदेश महिला मोर्चा प्रभारी श्रीमती संगीता यादव, प्रदेश मोर्चा उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियल भारद्वाज, प्रदेश मोर्चा प्रवक्ता श्रीमती रत्ना अरोड़ा ने आशा बहनों, आगनवाड़ी बहनों व गर्भवती बहनों को सम्मानित किया और कम्बल व पोषक सामग्री भी वितरित की। श्रीमती योगिता सिंह ने कहा कुपोषण मुक्त भारत बनाने के लिए हमें जरूरी कदम उठाने की जरूरत है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत तेजी से कुपोषण मुक्त बन रहा है। स्वस्थ बच्चा के लिए गर्भवती माता को पौष्टिक आहार लेना अति आवश्यक है। आज पूरे भारत में गरीब महिलाओं, बच्चों एवं स्तनपान कराने वाली माताओं के लिए सभी सरकारी योजनाओं में अब तक 7.31 लाख मीट्रिक टन फोर्टीफाइड चावल का वितरण किया जा चुका है। उन्होंने कहा कि पोषण अभियान के अंर्तगत आज पूरे प्रदेश में पौष्टिक आहार सहित अन्य सामग्रियों का वितरण किया जा रहा है जो कल भी जारी रहेगा।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6864979
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित