01/01/2022  :  10:18 HH:MM
वैष्णो देवी मंदिर में भगदड़ में 12 लोगों की मौत, पीएम मोदी ने जताया दुख, मुआवजे का ऐलान
Total View  2445

जम्मू कश्मीर में प्रसिद्ध माता वैष्णो देवी मंदिर में नए साल पर मची भगदड़ में में कम से कम 12 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और 13 अन्य घायल बताए जा रहे है। भगदड़ मंदिर के गर्भगृह के बाहर गेट नंबर तीन के पास हुई। इस घटना के बाद हर तरफ शोक की लहर है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर कहा कि माता वैष्णो देवी भवन में मची भगदड़ में लोगों की मौत से अत्यंत दुखी हूं। शोक संतप्त परिवारों के प्रति संवेदना। जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा,केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह और गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय से बात की और स्थिति का जायज़ा लिया। गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि माता वैष्णो देवी मंदिर में हुई दुखद दुर्घटना से हृदय अत्यंत व्यथित है। मैंने J&K के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा जी से बात की है। प्रशासन घायलों को उपचार पहुंचाने के लिए निरंतर कार्यरत है। हादसे में जान गंवाने वाले लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त करता हूं।
अधिकारियों ने बताया कि नए साल की शुरुआत पर मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालुओं की भारी भीड़ के कारण भगदड़ मच गई। वरिष्ठ अधिकारी और श्राइन बोर्ड के प्रतिनिधि मौके पर मौजूद हैं। अधिकारियों ने कहा कि भगदड़ में 12 लोगों की मौत हो गई और शवों को पहचान और अन्य कानूनी औपचारिकताओं के लिए कटरा आधार शिविर के एक अस्पताल में भेजा गया है। अधिकारियों ने बताया कि 20 और लोग घायल हो गए और उनमें से अधिकांश का माता वैष्णो देवी नारायण सुपरस्पेशेलिटी अस्पताल में इलाज चल रहा है। अधिकारियों ने कहा कि मंदिर खुला है और अंतिम रिपोर्ट आने तक श्रद्धालु पूजा-अर्चना कर रहे थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1006558
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित