समाचार ब्यूरो
23/04/2022  :  18:44 HH:MM
दिल्ली की जनता आज मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाब चाहती कि वह बतायें की आम आदमी पार्टी ने सरकारी भूमी पर यह कब्जा कब और कैसे किया और वह तुरंत पी.डब्लू. डी. विभाग को इस अवैध कब्जे को तोड़ने का आदेश दें-भाजपा प्रवक्ता
Total View  2368


दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता श्री प्रवीण शंकर कपूर ने आज एक ट्वीट कर आम आदमी पार्टी कार्यालय के ठीक बाहर सड़क पर बनाये गये दो टीन शेड कमरों के साथ ही एक क्यूसक का मामला उठाया और कहा है की अब समझ आता है की “आप“ के नेता अतिक्रमण पर कार्रवाई का इतना विरोध क्यों करते हैं। भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि गत कुछ दिनो से बांग्लादेशियों के द्वारा सरकारी भूमी पर अतिक्रमण पर नगर निगम कार्रवाई के विरूद्ध आम आदमी पार्टी के अभियान को देख दिल्ली की जनता स्तब्ध है और हम भी यह नही समझ पा रहे थे की खुद मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और प्रवक्ता सुश्री अतिशी एवं सौरभ भारद्वाज तक इतना बौखला क्यों रहे हैं पर आज आम आदमी पार्टी कार्यालय के ठीक बाहर एक अतिक्रमण का मामला सामने आने से समझ आ गया है की यह पार्टी सरकारी भूमी पर अतिक्रमण के समर्थन में क्यों है। दिल्ली की जनता आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से जवाब चाहती कि वह बतायें की आम आदमी पार्टी ने सरकारी भूमी पर यह कब्जा कब और कैसे किया और वह तुरंत पी.डब्लू.डी. विभाग को इस अवैध कब्जे को तोड़ने का आदेश दे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3085378
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित