29/04/2022  :  19:51 HH:MM
आईपी एक्सटेंशन की सड़क ओजस्वी पत्रकार हेमंत कुमार विश्नोई के नाम पर जानी जाएगी
Total View  2415


पूर्वी दिल्ली, आईपी एक्सटेंशन के प्लेटो पब्लिक स्कूल की सड़क अब ओजस्वी पत्रकार हेमंत कुमार विश्नोई मार्ग के नाम से जानी जायेगी। आपातकाल के समय क़रीब 19 माह जेल में रहे स्वर्गीय विश्नोई के सम्मान में सड़क के नामकरण समारोह के मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन रहे। समारोह के विशिष्ट अतिथि विश्वास नगर के विधायक ओम प्रकाश शर्मा और संघ के प्रचारक दयानंद जी, पूर्वी दिल्ली नगर निगम के महापौर श्याम सुंदर अग्रवाल,पूर्वी दिल्ली नगर निगम के पूर्व महापौर निर्मल जैन, स्थायी समिति के चैयरमैन वीर सिंह पंवार रहे। अन्य अतिथियों के रूप में पूर्वी दिल्ली नगर निगम के शाहदरा ज़ोन की चेयरपर्सन हिमांशी पांडेय, भाजपा शाहदरा जिला के अध्यक्ष राम किशोर शर्मा, आईपी एक्सटेंशन के प्रमुख समाजसेवी सुरेश बिंदल उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता आईपी एक्सटेंशन की निगम पार्षद अपर्णा गोयल ने की। प्लेटो पब्लिक स्कूल में आयोजित इस समारोह में हेमंत कुमार विश्नोई के परिजन एवम पूर्वी दिल्ली नगर निगम के अधिकारी और कर्मचारी भी उपस्थित थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3226299
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित