समाचार ब्यूरो
29/04/2022  :  19:52 HH:MM
दारूल उलूम सरकार ए शुब्बा साह, मोबारकपुर में इफ्तार का आयोजन
Total View  2367


सीतामढ़ी।सोनबरसा प्रखंड के घुरघुरा हनुमान नगर पंचायत के मोबारकपुर में दावत ए इफ्तार का आयोजन किया गया। दारूल उलूम सरकार ए शुब्बा साह द्वारा आयोजित इफ्तार में प्रखंड के गणमान्य एवं बुद्धि जीवियों ने भाग लिया। बहुसंख्यक समुदाय के लोगों ने इफ्तार में शामिल होकर सामाजिक सदभावना एवं सम्प्रदायिक सौहार्द की मिशाल पेश की। इफ्तार में शामिल होने सीतामढ़ी के मशहूर डा सुबोध कुमार ने कहा कि इफ्तार पार्टी के आयोजन पुनित कार्य के साथ साथ सामाजिक सदभावना का संदेश भी देता है। वहीं पूर्व उप प्रमुख जय किशोर उर्फ ललित ने आयोजक को बधाई देते हुए कहा कि इफ्तार के आयोजन से सामाजिक सदभावना एवं सम्प्रदायिक सौहार्द को बनता है। इफ्तार में प्रखंड के विभिन्न गांवो से गणमान्य ने भाग लिया। व्यवस्थापक मो सर्फुद्दीन, मो अबुलैस, मो सोहैल ने कहा कि इफ्तार के सफल आयोजन में गांव के लोगों का महत्वपूर्ण योगदान है, विशेष तौर पर युवाओं ने सराहनीय भुमिका अदा की। इफ्तार में पंचायत के मुखिया ज्याउद्दीन उर्फ तन्नू, पूर्व मुखिया बिकाउ महतो, राम बाबू, फलाहुल मुस्सलेमिन के सचिव मो हैदर अली खान, मो कमर अख्तर, राजेश कुमार, पूर्व मुखिया सदरे आलम खान, मुजीबुल अंसारी समेत दर्जनों शामिल थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1009476
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित