30/04/2022  :  11:24 HH:MM
जेलेंस्की ने कीव में एक और सामूहिक कब्र मिलने का किया दावा, कहा- 900 लोगों को मार डाला
Total View  2870


यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने दावा किया है कि कीव क्षेत्र में 900 शवों के साथ एक और सामूहिक कब्र की खोज की गई है। ऑनलाइन न्यूज पोर्टल उक्रेइंस्का प्रावदा की रिपोर्ट के अनुसार, शुक्रवार को पोलैंड मीडिया को दिए एक साक्षात्कार में राष्ट्रपति ने कहा कि जिस क्षेत्र में कब्र मिली है, उस पर मार्च में रूसी सेना ने कब्जा कर लिया था। उन्होंने कहा, "कोई नहीं जानता कि कितने लोग मारे गए हैं। पहले जांच होगी परिणाम आएंगे फिर एक जनगणना होगी। हमें इन सभी लोगों को ढूंढना है, लेकिन हम यह भी नहीं जानते कि ये कितने लोग हैं।" जेलेंस्की ने यह भी दावा किया कि 24 फरवरी को लड़ाई शुरू होने के बाद से लगभग 500,000 यूक्रेनियन को अवैध रूप से रूस भेज दिया गया है। उन्होंने जोर देकर कहा कि "यूक्रेनी अभियोजक और कानून प्रवर्तन अधिकारी उन सभी रूसी सैनिकों को ढूंढेंगे और उन पर मुकदमा चलाएंगे, जो यूक्रेन के नागरिकों के खिलाफ किए गए अपराधों से जुड़े हैं।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6568542
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क