01/05/2022  :  14:15 HH:MM
CBSE बोर्ड ने किया बड़ा ऐलान, दोनों चरणों की परीक्षा में छात्र हुए गैरहाजिर तो जान लें, हो जाएगा बड़ा नुकसान!
Total View  2435


सीबीएसई द्वारा आयोजित की जा रही कक्षा 10 और 12वीं की बोर्ड की परीक्षाएं जून के मध्य तक चलेंगी। स्वास्थ्य विशेषज्ञों की मानें तो जून के महीने में कोरोना भी चरम पर रहेगा। इन परीक्षाओं के लिए देशभर के करीब 35 लाख छात्र-छात्राओं ने पंजीकरण कराया है। ऐसे में परीक्षा कैसे कराई जाएगी, इस पर सीबीएसई का कहना है कि फिलहाल परीक्षाएं सुचारू रूप से जारी हैं और अभी इस प्रकार की कोई समस्या नहीं है। वहीं एक महत्वपूर्ण प्रश्न यह भी है कि ऐसे छात्रों का क्या होगा जो दूसरे चरण की इन परीक्षा में शामिल नहीं हो पाएंगे। ऐसे छात्रों का परिणाम कैसे तैयार होगा जो पहले और दूसरे चरण में नहीं आ सके। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) के मुताबिक, जो छात्र न तो पहले चरण की परीक्षाओं में शामिल हुए न ही दूसरे चरण की परीक्षा दी। उन छात्रों को अब तीसरा अवसर नहीं दिया जा सकता है। ऐसे छात्रों को दोबारा से वही कक्षा रिपीट करनी होगी। यह छात्र केवल अगले वर्ष आयोजित होने वाली सीबीएसई की बोर्ड परीक्षा में बैठ सकेंगे। इन छात्रों को इस साल कंपार्टमेंट परीक्षा में बैठने की अनुमति भी नहीं दी जाएगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4093323
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित