10/05/2022  :  20:20 HH:MM
प्रदेश भाजपा अध्यक्ष आदेश गुप्ता की उपस्थिति में पूर्वांचल मोर्चा द्वारा आयोजित की गई माँ सीता नवमी उत्सव
Total View  2434

माता सीता का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्त्रोत है-आदेश गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री आदेश गुप्ता ने कहा कि माता सीता हम सब के लिए प्रेरणा श्रोत हैं। उन्होंने भगवान राम के साथ जिस तरह से 14 वर्षों का बनवास काटा और उसमें जो कठिनाईयों का सामना किया, उसके बारे में हम सभी रामायण और अन्य धार्मिक ग्रंथों में पढ़ चुके हैं। प्रदेश कार्यालय में पूर्वांचल मोर्चा की ओर से आयोजित माँ सीता नवमी उत्सव को संबोधित करते हुए श्री गुप्ता ने कहा कि एनडीएमसी द्वारा भी एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है जिसमें माँ सीता की महिमा और उनके बारे में जानने का अवसर प्राप्त होगा। माँ सीता ने विपरीत परिस्थितियों में भी आदर्श स्थापित किया। इतना ही नहीं माँ सीता का जीवन आदर्शों और मार्यादाओं से भरा है। इस मौके पर संगठन महामंत्री श्री सिद्धार्थन, प्रदेश महामंत्री श्री दिनेश प्रताप सिंह, प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री कौशल मिश्रा, मीडिया सह-प्रमुख श्री हरिहर रघुवंशी, सोशल मीडिया प्रमुख डॉ. रोहित उपाध्याय, प्रदेश मंत्री श्री नीरज तिवारी, मोर्चा महामंत्री श्री संतोष ओझा एवं श्री निर्मल मिश्रा, मोर्चा उपाध्यक्ष श्री जगदंबा, श्री सूर्यभान पांडेय, प्रदेश मंत्री एवं कार्यक्रम संयोजक कार्यक्रम संयोजक श्री एस. राहुल, मोर्चा मीडिया प्रमुख श्री संजय तिवारी सहित अन्य पूर्वांचलमोर्चा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। पूर्वांचल मोर्चा अध्यक्ष श्री कौशल मिश्रा ने कहा कि राजनीतिक मंच पर माँ सीता का जन्मोत्सव मनाने का यह पहला प्रयास है। भगवान श्री राम और माता सीता की एक विशेष कृपा हमेशा पूर्वांचलवासियों पर बनी रहती है। आज जिस राम मंदिर का भव्य निर्माण कार्य अयोध्या में हो रहा है उसमें पूर्वांचलवासियों ने जो मेहनत और श्रद्धा दिखाई है, वह जगजाहिर है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3453564
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित