11/05/2022  :  17:49 HH:MM
पूर्वी निगम द्वारा अवैध रूप से चल रहे दो शराब के ठेके किये गये सील
Total View  2416


पूर्वी दिल्ली के महापौर, श्री श्याम सुन्दर अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि आज पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा पूर्वी निगम क्षेत्र में अवैध रूप से चल रहे दो शराब के ठेको के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें सील कर दिया है। महापौर ने जानकारी दी कि मंडोली क्षेत्र के सेवाधाम रोड पर स्थित ये दोनो शराब के ठेके नाॅन कंफर्मिंग एरिया में चल रहे थे। उन्होंने बताया कि सीलिंग से पहले उन्हें पूर्वी निगम द्वारा नोटिस भी जारी किये गये थे। महापौर ने कहा कि दिल्ली सरकार द्वारा गैर जिम्मेदारी से बिना जांच किये धड़ल्ले से लाइसेंस बांटे जा रहे है और अपने ही नीजि स्वार्थों के चलते अपने ही बनाये नियमों की धज्जियां उड़ाई जा रहीं है। महापौर ने कहा कि दिल्ली सरकार दिल्ली के युवाओं को नशे की ओर धकेल रही है और इससे उसकी असंवेदनशीलता का पता लगता है। उन्होंने कहा पूर्वी दिल्ली नगर निगम अपने क्षेत्र में अवैध शराब के ठेकों को खुलने नहीं देगा और अवैध रूप से चल रहे शराब के ठेको के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करेगा। महापौर ने बताया कि पूर्वी दिल्ली नगर निगम द्वारा पूर्वी निगम क्षेत्र में चल रहे अवैध ठेकों की सूची बना ली गई है और जल्द ही इनको सील करने के लिए कार्यवाही की जायेगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2734838
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित