समाचार ब्यूरो
13/05/2022  :  18:02 HH:MM
“एनडीएमसी एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड” के नव-निर्वाचित सदस्यों की टीम उपाध्यक्ष पालिका परिषद् से मिली और उनका स्वागत किया
Total View  2355


नई दिल्ली नगरपालिका परिषद एम्प्लाइज को-ऑपरेटिव थ्रिफ्ट एंड क्रेडिट सोसाइटी लिमिटेड के नवनिर्वाचित सदस्यों की टीम आज पालिका केंद्र में श्री सतीश उपाध्याय - उपाध्यक्ष पालिका परिषद् से मिले और उनका फूलों द्वारा स्वागत किया । इस अवसर पर सोसाइटी के सभी जीते हुए 13 सदस्य – सचिव - श्री अजय कुमार शर्मा, कोषाध्यक्ष - श्री श्रीकांत, उपाध्यक्ष - श्री विशाल शर्मा और डॉ. विनोद कुमार - सामाजिक कार्यकर्त्ता श्री दीपक तंवर के साथ उपस्थित थे । श्री उपाध्याय ने इस अवसर पर कहा कि मुझे आशा है कि यह सोसाइटी कर्मचारियों के हित में काम करेगी और लोगों की समस्याओं का समाधान भी करेगी । उन्होंने कहा की सभी सदस्यों को ईमानदारी और पारदर्शिता बनाए रखनी है । इस अवसर पर उन्होंने बताया कि सोसायटी का मुख्य उद्देश्य सदस्यों के जीवन स्तर में सुधार, उनके नैतिक, शैक्षिक और को बढ़ावा देने के अंतिम उद्देश्य के साथ उपयोगी उद्देश्यों और आपातकालीन जरूरतों के लिए अपने सदस्यों को मामूली ब्याज दर पर ऋण देना है। उन्होंने आगे कहा कि कर्मचारियों और उनके बच्चों के आर्थिक विकास और समाज कल्याण के लिए सेवा करने के लिए सदस्यों के बीच बिना किसी लाभ के मितव्ययिता, स्वयं सहायता और पारस्परिक सहायता की भावना और अभ्यास को प्रोत्साहित करना है। श्री उपाध्याय ने भविष्य में सभी सदस्यों की नई टीम की सफलता के लिए शुभकामनाएं दी ।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6578917
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित