15/05/2022  :  12:27 HH:MM
अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक सुपरमार्केट में अंधाधुंध फायरिंग से कोहराम! 10 लोगों की गई जान
Total View  2881


अमेरिका के न्यूयॉर्क राज्य के बफेलो स्थित एक सुपरमार्केट में एक बंदूकधारी द्वारा की गई ताबड़तोड़ फायरिंग में कम से कम 10 लोगों की मौत हो गई है। द एसोसिएटेड प्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक, बंदूकधारी ने राइफल के साथ सैन्य शैली के कपड़े और शरीर का कवच पहन रखा था और अश्वेत लोगों के वर्चस्व वाले क्षेत्र के पड़ोस में स्थित सुपरमार्केट में प्रवेश करने के बाद ताबड़तोड़ फायरिंग की। वहीं, बफेलो पुलिस विभाग ने बताया कि शूटर को हिरासत में ले लिया गया है। पुलिस के मुताबिक, यह घृणा और नस्लीय रूप से प्रेरित हिंसा है। बफेलो पुलिस के अनुसार, बंदूकधारी इस पूरी घटना की लाइव स्ट्रीमिंग कर रहा था। वह सैन्य गियर के साथ एक दुकान में घुसा और वहां से लोगों को खींचकर पार्किंग में ले गया। इसके बाद उसने फायरिंग की। आरपी को सुपरमार्केट में घुसते और कई लोगों को गोली मारते हुए देखा गया। गोलीबारी में सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी की भी जान गई है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   819369
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क