समाचार ब्यूरो
15/05/2022  :  17:10 HH:MM
नीति आयोग के पहल एसपिरेसनल डिस्ट्रिक्ट कोलेबोरेटिव के तहत संयुक्त संगठन की बैठक
Total View  2359


सीतामढ़ी एक आकांक्षी जिला है और विगत चार वर्षों से आकांक्षी जिला कार्यक्रम के तहत जिले मे कार्य चल रहे है I इसी कड़ी मे नीति आयोग के पहल एसपिरेसनल डिस्ट्रिक्ट कोलेबोरेटिव के तहत संयुक्त संगठन की तीसरी बैठक जिले के सुप्रसिद्ध चिकितस्क डॉ राजेश कुमार सुमन के कार्यालय आरोग्य फ़ाउंडेशन फॉर हैल्थ प्रोमोशन एंड कम्यूनिटी बेस्ड रिहैबिलिटेशन के सभागार मे आयोजित की गई, जिसमे जिले के सात हाइपर लोकल एनजीओ मारूफ़ा खातून एडुकेशनल ट्रस्ट पंडित शुकांत मिश्रा मेमोरियल फाउंडेशन, भुसरा महिला विकास समिति, गाँव विकास मंच , प्रवेश सेवा समिति सुरगहिया, कर्पूरी ठाकुर ग्रामीण विकास संस्थान ,कर्तव्य सेवा संघ, आरोग्य फ़ाउंडेशन फॉर हैल्थ प्रोमोशन एंड कम्यूनिटी बेस्ड रिहैबिलिटेशन संस्था ने भाग लिया I बैठक का संचालन गाँव विकाश मंच के सचिव नागेंद्र प्रसाद सिंह ने किया, विदित हो की आकांक्षी जिले कार्यक्रम मे नीति आयोग की सहायक संस्था पिरामल फ़ाउंडेशन विगत चार वर्षों से तकनीकी सहयोग दे रही है I बैठक को संबोधित करते हुए पिरामल फ़ाउंडेशन के कार्यक्रम प्रबन्धक कुमार अभिषेक ने बताया की अब आकांक्षी जिले मे जरूरी यह है की जिले के हाइपर लोकल एनजीओ , मीडिया , पंचायती राज प्रतिनिधि ,एस एच जी , स्वेयंसेवक सामूहिक रूप से जिले को आदर्श बनाने के लिए आगे आएँ और जब तक आकांक्षी जिले कार्यक्रम मे जिले के लोगों की सामूहिक ताकत नहीं लगेगी तब तक यह मुस्किल है I इसी कड़ी मे आज यहा जिले के हाइपरलोकल एन जी ओ के साथ बैठक की जा रही है I बैठक मे सर्वसम्मती से यह तय किया गया की आकांक्षी जिले के इंडिकेटर के तहत सभी संस्था अपने स्तर से कार्य की रूपरेखा तैयार करेंगे एवं आने वाले दिनो मे जिला प्रशासन के सहयोग एवं मार्गदर्शन से आकांक्षी जिले को बेहतर बनाने के लिए कार्य करेंगेI जिले मे हाइपर लोकल एन जी ओ के साथ एक संयुक्त संगठन बनाया गया है जिसकी बैठक अब हर माह होगी I एसपिरेसनल डिस्ट्रिक्ट कोलेबोरेटिव के तहत इन संस्थाओं के विकास के लिए भी कम किया जायेगा ताकि आने वाले दिनों मे यह संस्था अपने जिले के सर्वांगीण विकास मे योगदान दे सके I बैठक मे पिरामल फ़ाउंडेशन के प्रोग्राम लीडर दिव्यांक श्रीवास्तव , गांधी फेल्लो पल्लवी कुमारी ,निक्की कन्नौजीया एवं ओक्स्फ़ेम संस्था के डिस्ट्रिक्ट लीड सुजीत कुमार, अग्रगामी एवं अदिति संस्था। मारूफ़ा खातून एडुकेशनल ट्रस्ट के मो० तबरेज़ इत्यादि सभी संस्थान प्रतिनिधि भी उपस्थित थे I






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3977147
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित