16/05/2022  :  15:36 HH:MM
गर्मी की छुट्टी के बीच रेलवे ने 20 से अधिक ट्रेनों को किया रद्द, कुछ के रूट और समय में भी बदलाव
Total View  2415


गर्मी की छुट्टी के मौसम में रेलवे ने अचानक यात्रियों के लिए मुसीबत खड़ी कर दी है। रेलवे 17 मई से आठ जून के बीच 20 से अधिक ट्रेनों को निरस्त कर दिया है और चार से अधिक ट्रेनों के समय और रूट में बदलाव किया गया है। रेलवे का ये फैसल उन लोगों के लिए मुसीबत भरा साबित होने वाला है जिन्होंने लंबी-लंबी लाइन लगाकर रिजर्वेशन कराया और ये ट्रेन निरस्त कर दी गई हैं। रेलवे के अचानक आए इस फैसले से ढेर सारे यात्री मायूस हो गए हैं। रेलवे ने गोंडा के रास्ते मुंबई, दिल्ली, जम्मूतवी, अहमदाबाद, चंडीगढ़, डिब्रूगढ़ सहित अहम स्टेशनों की ओर जाने वाली कई ट्रेनें लंबी अवधि के लिए निरस्त कर दी हैं। पूर्वोत्तर रेलवे गोंडा स्टेशन की यार्ड रिमाडलिंग के लिए नान इंटरलाकिंग करेगा। इस कारण गोरखपुर के रास्ते लखनऊ की ओर आने वाली अधिकांश ट्रेनें 17 मई से आठ जून तक निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनों का रूट बदला जाएगा और कई ट्रेनें बीच रास्ते रोकी जाएंगी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6440260
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित