17/05/2022  :  13:22 HH:MM
बिहार के पश्चिम चंपारण में पेड़ से टकराई अनियंत्रित कार, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत
Total View  2444


बिहार के पश्चिम चंपारण जिले के नौरंगिया थाना क्षेत्र में मंगलवार को एक अनियंत्रित कार के पेड़ से टकरा जाने से एक ही परिवार के चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये सभी लोग एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे। पुलिस के मुताबिक, वाल्मीकिनगर लव-कुश घाट से एक ही परिवार के सदस्य कार में सवार होकर शादी समारोह में भाग लेने नवलपुर जा रहे थे। इसी बीच, हरदियाचाती के पास एक तीखे मोड़ पर कार पर से चालक का नियंत्रण हट गया और कार सड़क के किनारे जाकर एक पेड़ से टकरा गई। इस दुर्घटना में घटनास्थल पर ही दो लोगों की मौत हो गई जबकि दो लोगों ने इलाज के क्रम में अस्पताल में दम तोड दिया। कुछ लोग घायल बताए जा रहे हैं, जिनका इलाज स्थानीय अस्पताल में चल रहा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4208092
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित