20/05/2022  :  14:04 HH:MM
लालू यादव से जुड़े ठिकानों पर CBI के छापे, RJD बोली, नीतीश-तेजस्वी के बीच बढ़ी नजदीकी से बौखलाई बीजेपी
Total View  2437


सीबीआई ने आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव से जुड़े 17 ठिकानों पर छापेमारी की है। खबरों के मुताबिक, सीबीआई लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी और बेटी मीसा भारती के पटना, गोपालगंज और दिल्ली स्थित ठिकानों पर यह छापेमारी कर रही है। भ्रष्टाचार से जुड़े मामले में सीबीआई ने यह कार्रवाई की है। पटना के 10 सर्कुलर रोड स्थित राबड़ी देवी के आवास पर भी छापेमारी चल रही है। आवास के अंदर सीबीआई के अफसर कार्रवाई कर रहे हैं। यह छापेमारी सुबह की जा रही है। यह मामला भर्ती घोटाले से जुड़ा है। आरोप है कि नौकरी लगवाने के बदले जमीन और प्लॉट लिए गए थे। सीबीआई ने इसी मामले में जांच के बाद लालू यादव, उनकी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी मीसा यादव समेत कुछ उम्मीदवारों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोप है कि इन्हें प्लॉट या प्रॉपर्टी के बदले जॉब दी गई थी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9496036
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित