21/05/2022  :  11:19 HH:MM
कर्नाटक में भीषण सड़क हादसे से कोहराम! पेड़ से गाड़ी टकराने से 3 बच्चों समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत
Total View  2415


कर्नाटक के धारवाड़ जिले में शनिवार की सुबह एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। इस हादसे में तीन बच्चों समेत सात लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तेज रफ्तार क्रूजर गाड़ी के पेड़ से टकराने की वजह से यह हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद घायल लोगों को हुबली के केआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इन घायल लोगों में से तीन की हालत गंभीर बताई जा रही है। वहीं पुलिस ने कहा है कि मामला दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। घटना उस समय हुई जब एक परिवार के कई सदस्य एक समारोह में शामिल होकर मनासुर गांव से बेनाकनहल्ली गांव लौट रहे थे। पीड़ितों की पहचान अनन्या (14), हरीश (13), महेश्वर (11), शिल्पा (34), नीलाव्वा (60), मधुश्री (20) और शंभूलिंगैया (35) के रूप में हुई है। धारवाड़ ग्रामीण पुलिस थाना क्षेत्र के बड़ा गांव के पास यह हादसा रात करीब 1.30 से 2.30 बजे हुआ। इस वाहन में करीब 21 यात्री यात्रा कर रहे थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8721239
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित