समाचार ब्यूरो
22/05/2022  :  11:59 HH:MM
असम के नगांव में पुलिस गिरफ्त में युवक की मौत के बाद बड़ा बवाल! भीड़ ने थाने को किया आग के हवाले, 2 पुलिस कर्मी घायल
Total View  2368


असम के नगांव जिले में बड़ा बवाल हुआ है। जिले के बटादरावा पुलिस थाने में स्थानीय लोगों की भीड़ ने आग लगा दी। पुलिस थाने में रखे समाना जलकर राख हो गए। इस दौरान भीड़ ने पुलिस कर्मियों के साथ मारपीट भी की। मारपीट में दो पुलिसकर्मी गंभीर रूप से घायल हो गए। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए स्थानीय युवक की मौत के बाद भीड़ गुस्सा गई। इसके बाद भीड़ ने थाने पर हमला कर दिया और आग लगा दी। आग से थाने में रखे हथियार, मोटरसाइकिल, आधिकारिक दस्तावेज जलकर राख हो गए। कई घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद भीषण आग पर काबू पाया जा सका। भीड़ ने उसी परिसर में नए पुलिस स्टेशन की इमारत को भी भारी नुकसान पहुंचाया है। नगांव जिले एसपी लीना डोले और अन्य वरिष्ठ पुलिस अधिकारी स्थिति को काबू में करने के लिए बटाद्रवा पहुंचे। एसपी ने कहा कि घटना की जांच की जा रही है। घायल पुलिस कर्मियों में से दो को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4489162
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित