23/05/2022  :  19:38 HH:MM
एसएमबी इंटर कॉलेज में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास द्वारा टाइम ट्रायल प्रतियोगिता
Total View  2883


अलीगढ़ स्केटिंग संघ के सचिव प्रदीप रावत की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार आज एसएमबी इंटर कॉलेज में अलीगढ़ स्केटिंग क्लास द्वारा टाइम ट्रायल प्रतियोगिता हुई जिसमें 55 खिलाड़ियों ने इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया। प्रदीप रावत ने बताया के प्रतियोगिता एज ग्रुप के अनुसार संपन्न कराई गई जिसमें ऑफिशियल रिंकू दिक्षित के नेतृत्व में प्रतियोगिता मैं खिलाड़ियों ने कुशलतापूर्वक प्रतिभाग किया। प्रथम आए सभी खिलाड़ियों को प्रदीप रावत ने हार्दिक बधाई दी और कहा अलीगढ़ स्केटिंग क्लास के खिलाड़ी भारतवर्ष में राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में परचम लहरा रहे हैं अपने प्रदेश व अलीगढ़ का नाम रोशन कर रहे हैं। अलीगढ़ प्रशासन द्वारा समय-समय पर हमारे राष्ट्रीय खिलाड़ियों को आर्थिक मदद भी मिलती रही है ‌। ऑफिशियल रिंकू दीक्षित ने बताया बालक वर्ग में अंकित ने सबसे कम समय में टाइम ट्रायल में चैंपियन रहे। बालिका वर्ग में वंशिका चौहान सबसे कम समय में पांच राउंड कर प्रतियोगिता की चैंपियन रही। प्रथम आए खिलाड़ीयों में वंशिका चौहान , दीपिका पाठक, एंजेल, अंकित , प्रखर शुक्ला, हार्दिक शर्मा, मयंक, प्रिंस, विवेक, देव वर्मा ,आर्यन वर्मा, मानव वार्ष्णेय, प्रणब वार्ष्णेय, मोहित, शुभम, आरव तिवारी अनिक गुप्ता, लिपश, अथर्व तिवारी, आरव वार्ष्णेय, प्रखर गुप्ता आदि ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7263578
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित