24/05/2022  :  11:18 HH:MM
बुलंदशहर में सड़क हादसे से कोहराम! स्कॉर्पियो के खड़े ट्रक से टकराने से 5 लोगों की मौत, केदारनाथ जा रहे थे सभी
Total View  2443


उत्तर प्रदेश के बुलंदशहर में भीषण सड़क हादसा हुआ है। खड़े ट्रक से स्कॉर्पियो के टकराने से पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 लोग घायल हो गए। एसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि बुलंदशहर-मेरठ हाइवे पर एक स्कार्पियो में सवार सभी लोग केदारनाथ दर्शन के लिए जा रहे थे। सड़क पर एक खराब ट्रक खड़ा था, जिससे स्कॉर्पियो टक्कर गई। सभी घायलों को अस्पताल भेजा गया है। जबकि शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। डीएम चंद्र प्रकाश सिंह और एसएसपी संतोष कुमार सिंह ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और जिला अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों को घायलों के समुचित उपचार के निर्देश दिए। हादसे के बाद पीड़ित परिवार में कोहराम मचा हुआ है। वहीं, क्षेत्र में शोक व्याप्त है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3419624
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित