समाचार ब्यूरो
04/03/2023  :  20:07 HH:MM
दिसंबर तक खत्म होगा ओखला से कूड़े का पहाड़ : केजरीवाल
Total View  2440

अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी के तीनों कूड़े के पहाड़ों से लोगों को जल्द से जल्द निजात दिलाने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है और ओखला लैंडफिल साइट के आसपास रहने वाले लाखों लोगों को दिसंबर तक कूड़े के पहाड़ से निजात मिल सकती है।

नयी दिल्ली,  दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि राजधानी के तीनों कूड़े के पहाड़ों से लोगों को जल्द से जल्द निजात दिलाने के लिए युद्ध स्तर पर काम शुरू कर दिया गया है और ओखला लैंडफिल साइट के आसपास रहने वाले लाखों लोगों को दिसंबर तक कूड़े के पहाड़ से निजात मिल सकती है।
श्री केजरीवाल ने ओखला लैंडफिल साइट का दौरा कर कूड़ा निस्तारण प्रक्रिया की समीक्षा की और दिसंबर तक साइट से कूड़े का पहाड़ खत्म करने का एलान किया। उन्होंने कहा कि मई 2024 तक कूड़े को साफ करने का लक्ष्य है, लेकिन हम कोशिश करेंगे कि दिसंबर तक इसे साफ कर दें। इस साइट पर अभी 40 लाख टन कूड़ा बचा है।
उन्होंने कहा कि करीब 26 साल पहले ओखला लैंडफिल साइट पर कूडा आना शुरू हुआ था। वर्तमान में यहां पर करीब 40 लाख टन कूड़ा बचा हुआ है। वर्ष 2019 से ओखला लैंडफिल साइट से कूड़ा उठाने का काम धीरे-धीरे शुरू हुआ था। अभी तक यहां से करीब 25 लाख टन कूड़ा हटाया जा चुका है, लेकिन अभी भी 40 लाख टन कूड़ा बचा हुआ है। इस कूड़े के पहाड़ को मई 2024 तक साफ करने का लक्ष्य है। कूड़े के पहाड़ को साफ करने के लिए सभी अधिकारी और इंजीनियर लगे हुए हैं। उनका प्रयास है कि मई 2024 की बजाय दिसंबर 2023 तक ओखला लैंडफिल साइट से कूड़े के पहाड़ को साफ कर दिया जाए।
शहरी विकास मंत्री कैलाश गहलोत ने ट्वीट कर कहा, ‘‘आज मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मेयर शैली ओबेरॉय और डिप्टी मेयर आले इकबाल के साथ ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया। जल्द ही दिल्लीवासियों को कूड़े के पहाड़ों से मुक्ति मिलेगी। श्री केजरीवाल के मार्गदर्शन में हम दिल्ली को प्रदूषण मुक्त बनाने के लिए दृढ़ संकल्पित हैं।’’






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   996402
 
     
Related Links :-
पंजाब में सरकार गठन के बाद AAP ने हरभजन सिंह को बनाया राज्यसभा उम्मीदवार
भगवंत मान कर्जे में डूबे पंजाब का 2 करोड़ रुपए बचाने के लिए काम करें : मनजिन्दर सिंह सिरसा
TMC से आसनसोल लोकसभा उपचुनाव लड़ेंगे शत्रुघ्न सिन्हा, बाबुल सुप्रियो विधानसभा के लिए लड़ेंगे उपचुनाव
उत्तराखंड: धामी के हारने के बाद कौन बनेगा CM? रेस में 3 नाम आए सामने
UP Muslim Majority Seats Result: 30 फीसदी से ज्यादा आबादी वाले इलाकों में किसका गड़बड़ाया गणित
कांग्रेस ने अमरिंदर सिंह पर फोड़ा पंजाब में हार का ठीकरा, अब पार्टी करेगी समीक्षा
राहुल गांधी की संजय राउत को चिट्ठी, कहा- जिस तरह से आपको जांच एजेंसियां टारगेट कर रही हैं, मैं निंदा करता हूं
अखिलेश यादव का बड़ा आरोप, बोले- एग्जिट पोल के जरिए वोट की चोरी की हो रही कोशिश, ये लोकतंत्र का आखिरी चुनाव
किसान नेताओं ने खारिज किए एक्जिट पोल, कहा- विश्वसनीयता खो चुका है टीवी मीडिया, हकीकत एकदम अलग
र्वी दिल्ली के महापौर ने निगम द्वारा खरीदे शववाहन को स्वयंसेवी संस्थान को हस्तांतरित कर जनसेवा में किया समर्पित