05/03/2023  :  21:15 HH:MM
स्कूल में मनीष सिसोदिया के समर्थन में बैनर , प्राथमिकी दर्ज
Total View  2444

सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कार्यकर्ता छात्रों को श्री सिसोदिया के पक्ष में लिखने के लिए कह रहे हैं।

नयी दिल्ली- दिल्ली पुलिस ने दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के समर्थन में कथित रूप से फ्लेक्स बैनर लगाने के आरोप में पूर्वी दिल्ली के शास्त्री पार्क स्थित सरकारी स्कूल की स्कूल प्रबंधन समिति के संयोजक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस ने एक नागरिक दिवाकर पांडे की शिकायत के आधार पर दिल्ली सार्वजनिक संपत्ति विरूपण अधिनियम- 2007 के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। शिकायत में कहा गया है कि स्कूल के गेट पर कुछ डेस्क लाये गये थे और प्रवेश द्वार पर श्री सिसोदिया के समर्थन में एक फ्लेक्स बैनर लगाया गया था। ऐसा कर स्कूल की संपत्ति का दुरुपयोग किया गया और छात्रों को प्रचार में इस्तेमाल किया गया।
इस बीच सोशल मीडिया पर एक कथित वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें कुछ कार्यकर्ता छात्रों को श्री सिसोदिया के पक्ष में लिखने के लिए कह रहे हैं।
भाजपा सांसद मनोज तिवारी ने इस वीडियो को लेकर ट्वीट किया, “ हां, यह हमारे संज्ञान में है और मैंने पहले ही पुलिस में शिकायत दर्ज करा दी है। आशा है कि वे कार्रवाई करेंगे।”

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4243705
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित