07/03/2023  :  21:16 HH:MM
पाकिस्तान के लाहौर यूनिवर्सिटी में होली मना रहे हिंदू छात्रों पर हमला
Total View  2417

कम से कम 15 हिंदू छात्रों के इस्लामी संगठन जमीयत –ए-तुलबा के हमले में घायल होने की रिपोर्टें हैं।

लाहौर- पाकिस्तान में पंजाब प्रांत की राजधानी लाहौर में पंजाब यूनिवर्सिटी लॉ कॉलेज परिसर के लॉन में होली मनाने के लिए एकत्र हुए कम से कम 15 हिंदू छात्रों के इस्लामी संगठन जमीयत –ए-तुलबा के हमले में घायल होने की रिपोर्टें हैं।

हमले के वायरल वीडियो में इस्लामी संगठन के कार्यकर्ताओं को अल्पसंख्यक हिंदू छात्रों का पीछा करते हुए और भीड़ को तितर-बितर करने के लिए उन पर पत्थर फेंकते हुए दिखाया गया है। इनमें विश्वविद्यालय प्रशासन के गार्ड भी शामिल थे।
ट्विटर रिपोर्ट के मुताबिक जमीयत-ए-तुलबा के कार्यकर्ताओं ने सोमवार को पंजाब विश्वविद्यालय में होली का त्योहार मना रहे हिंदू अल्पसंख्यक छात्रों पर हमला किया। हमले में 15 हिंदू छात्र घायल हुए हैं जिनमें से कुछ छात्रों को को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
रिपोर्टों के मुताबिक विश्वविद्यालय के प्रवक्ता का कहना है कि अल्पसंख्यक छात्रों के पास उत्सव की अनुमति नहीं थी। वहीं हिंदू छात्रों में से एक ने कहा कि वे सिर्फ केक काट रहे थे और रंगों का उपयोग नहीं कर रहे थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3572348
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क