14/03/2023  :  18:51 HH:MM
अगर चौकीदार चोर नही है तो संसद में, JPC जांच से भाग क्यों रहे है?: श्रीनिवास बी.वी.।
Total View  2440

भारतीय युवा कांग्रेस ने आज मोदी सरकार की जनविरोधी मित्रता के खिलाफ दिल्ली में राजभवन का घेराव किया।

  à¤¨à¤ˆ दिल्ली-  à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ युवा कांग्रेस ने आज मोदी सरकार की जनविरोधी मित्रता के खिलाफ दिल्ली में राजभवन का घेराव किया। युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी के नेतृत्व में अनेकों युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने घेराव में हिस्सा लिया। इस दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि मोदी सरकार के 'मित्रवादी पूंजीवाद' ने देश में आर्थिक संकट के हालात पैदा कर दिए हैं। आम जनता के खून-पसीने की कमाई डूब रही है, लेकिन PM मोदी खामोश हैं।

 à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि श्री राहुल गांधी जी ने संसद में अडानी समूह पर लगे आरोपों पर सरकार से कुछ सवालों के जवाब मांगे है पर प्रधानमंत्री मोदी अडानी मामले में 'मौनी बाबा' बने हुए हैं। LIC-SBI में लगा जनता का पैसा 'अडानी' को क्यों दिया गया, इसका जवाब तो उन्हें देना ही होगा। उन्होंने यह भी कहा कि कहा कि जैसा की राहुल गांधी जी ने कहा है कि अगर अडानी उनके मित्र नहीं हैं तो मोदी जी को संसद में कहना चाहिए था कि वो अडानी समूह की जांच कराएंगे, पर वो मौन है, इससे साफ है कि प्रधानमंत्री अडानी को बचा रहे हैं। मोदी जी संसद में इधर उधर की बात करते रहे, बस ये नहीं बता पाए कि उनके 'परम मित्र' ने देश को कैसे लूटा?

 à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने कहा कि मोदी सरकार, संसद की मर्यादाओं और लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाने के रोजाना नए आयाम बना रही है, अडानी कांड पर JPC जांच की मांग से बचने के लिए कल पहली बार संसद में सत्ताधारी सांसदों ने सदन नही चलने दी, डर बता रहा है कि प्रधानमंत्री के दामन पर भ्रष्टाचार के कितने गहरे दाग है।

 à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी ने यह मांग कि अडानी महाघोटाले की JPC द्वारा जांच हो और जब तक JPC जांच नहीं होती तब तक संसद से लेकर सड़क तक संग्राम जारी रहेगा। उन्होंने यह भी कहा कि मोदी सरकार सदन से भाग रही है और उनके 'परम मित्र' को बचाने के लिए सदन स्थगित करा रही है। मोदी जी भागिए मत, जवाब दीजिए... देश की जनता जवाब चाहती है।

 à¤­à¤¾à¤°à¤¤à¥€à¤¯ युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरुण पांडेय ने कहा कि घेराव के दौरान भारतीय युवा कांग्रेस के अनेकों कार्यकर्ता राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री श्रीनिवास बी वी जी के नेतृत्व में चंदगीराम अखाड़ा सिविल लाइंस, नई दिल्ली पर एकत्रित हुए, इस दौरान पुलिस ने बैरिकेडिंग कर युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को रोकने की कोशिश की और कई युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया।

 à¤‡à¤¸ दौरान प्रदर्शन में भारतीय युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव और दिल्ली सह प्रभारी खुशबू शर्मा, राष्ट्रीय सचिव मंजू तोंगड़, सत्यवान गहलोत, युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय मीडिया प्रभारी वरुण पांडेय, युवा कांग्रेस आरटीआई विभाग के राष्ट्रीय चेयरमैन अनिल मीना, वाइस चेयरमैन आनंद मिश्रा, दिल्ली प्रदेश युवा के अध्यक्ष रणविजय सिंह लोचव, उपाध्यक्ष शुभम शर्मा, समेत अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   2841705
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित