18/03/2023  :  18:11 HH:MM
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत 44 जोड़ों का विवाह सम्पन्न
Total View  2415

छुटमलपुर सहारनपुर

ब्लॉक मुजफ्फराबाद में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अन्तर्गत समाज कल्याण विभाग ने 44 जोड़ों के विवाह वैदिक रीति रिवाज से सम्पन्न कराए। सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना से निर्धन परिवार की कन्याओं के हाथ पीले हो रहे हैं। जिसको लेकर वर-वधू ने सीएम योगी को भी धन्यवाद देते हुए प्रसन्नता जताई। इस मौके पर ब्लॉक प्रमुखपति योगेश पुंडीर व बीडीओ कौशल कुमार सिंह ने वर-वधू को आशीर्वाद देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। ललित कुमार एडीओ समाज कल्याण ने बताया कि 24 हिन्दू एवं 20 मुस्लिम जोड़ों का उनके रीति रिवाज अनुसार वैवाहिक कार्यक्रम कराया गया। सभी नवविवाहित जोड़ों को प्रदेश सरकार द्वारा स्वीकृत राशि और गृहस्थी का सामान भेंट किया गया कार्यक्रम के दौरान à¤ªà¥à¤°à¤®à¥‹à¤¦ कुमार, प्रवीन कुमार शर्मा, जमशेद अली,सोशिन, संजय कुमार, राजकुमार,सहित ग्राम विकास अधिकारी एवं प्रधानगण उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4562236
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित