20/03/2023  :  18:54 HH:MM
दिल्ली एनसीआर में कॉल सेंटर और ग्राहक सहायता के लिए नौकरी के अवसर बढ़े
Total View  2502

ऑनलाइन रोजगार उपलब्ध करने वाला पोर्टल इनडीडडॉटइन द्वारा जारी आंकड़ों से यह पता चला है। इससे यह साफ़ पता चलता है कि इन क्षेत्रों में नौकरियों की भारी मांग है।

नयी दिल्ली- कोरोना महामारी और उसके बाद कॉलसेंटर और रिमोट कस्टमर सेवाओं की नौकरियों के लिए रोज़गार तलाशने वालों की मांग में भारी वृद्धि हुई है। इस सेगमेंट में दिल्ली-एनसीआर में कुल नौकरियों में 9.33 प्रतिशत योगदान के साथ दूसरा सबसे अधिक रोजगार देने वाला क्षेत्र बन गया है।

ऑनलाइन रोजगार उपलब्ध करने वाला पोर्टल इनडीडडॉटइन द्वारा जारी आंकड़ों से यह पता चला है। इससे यह साफ़ पता चलता है कि इन क्षेत्रों में नौकरियों की भारी मांग है।
आँकड़ों से पता चलता है कि नौकरी की पोस्टिंग 498.40 प्रतिशत बढ़ने तथा नौकरी ढूंढ़ने वालों की इस क्षेत्र में बढ़ती रुचि के कारण जनवरी 2020 से जनवरी 2021 तक कॉल सेंटर और रिमोट कस्टमर सर्विस में नौकरी की बहुत मांग थी। यह स्पष्ट है कि महामारी के दौरान रिमोट वर्क तथा रिमोट कस्टमर सहायता बढ़ने के कारण नौकरी ढूंढ़ने वालों को अपने घरों से काम करने के ज्यादा अवसर मिले।
इनडीड इंडिया के सेल्स प्रमुख शशि कुमार ने कहा, “पिछले पांच वर्षों में भारत के कॉल सेंटर और कस्टमर सहायता नौकरी की संख्या में होने वाली बढ़ोत्तरी यह बताती है कि व्यवसाय अब समझ चुके हैं कि ग्राहकों के अनुभव में सुधार का महत्व बढ़ रहा है। यह देख कर भी अच्छा लगता है कि दिल्ली के पास कॉल सेंटर्स और कस्टमर सपोर्ट नौकरी के काफ़ी अवसर हैं, जिसके कारण कुशल काम करने वाले तथा अंग्रेजी में माहिर लोग बड़े पैमाने पर शहरों की ओर पलायन कर रहें हैं।”

 

 

 

 

 

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   492358
 
     
Related Links :-
साहित्य अकादेमी का छह दिवसीय साहित्योत्सव 2022 सम्पन्न
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर साहित्य का प्रभाव विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
शाहदरा में नवनिर्मित पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन, हजारों निवासियों को मिलेगी विशेष चिकित्सा सेवाएं- सत्येंद्र जैन
इस वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के शुरू होने से उत्तरी दिल्ली और उसके आसपास रहने वाले करीब 23 लाख लोग लाभांवित होंगे- सत्येंद्र जैन
40 स्कूल बंद कर रही भाजपा शासित नॉर्थ एमसीडी, कहा स्कूलों में बच्चे कम
कंप्यूटर को ज्यादा सक्षम बनाने वाली सामग्री पर कार्य कर रहा बेंगलुरू का स्वर्णजयंती पुरस्कार विजेता
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने उम्मीदवारों/अभ्यर्थियों को रेलवे परीक्षा पर उनकी चिंताओं को दूर करने का आश्वासन दिया
रेलवे ने एनटीपीसी सीबीटी-1 परिणाम को लेकर उम्मीदवारों की चिंताओं पर विचार करने के लिए उच्च अधिकार समिति का गठन किया
अनिश्चित माहौल में कर्मचारी नौकरी बदलने की फिराक में
परीक्षा पे चर्चा 2022 के पांचवें संस्करण में भाग लेने के लिए पंजीकरण की तिथि 27 जनवरी, 2022 तक बढ़ाई गई