21/03/2023  :  20:03 HH:MM
पवार के खिलाफ मंत्री भुसे की टिप्पणी पर राकांपा विधायकों का भारी विरोध
Total View  2883

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उत्तेजित विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में ‘पचास खोके, बिल्कुल ओके’, ‘दादा भुसे मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए।

 à¤®à¥à¤‚बई- राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के विधायकों ने मंगलवार को पार्टी प्रमुख व पूर्व केंद्रीय मंत्री शरद पवार के खिलाफ मंत्री दादा भुसे की टिप्पणी का कड़ा विरोध किया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के उत्तेजित विधायकों ने महाराष्ट्र विधानसभा परिसर में ‘पचास खोके, बिल्कुल ओके’, ‘दादा भुसे मुर्दाबाद’ जैसे नारे लगाए।

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समूह के मंत्री दादा भुसे की ओर से राकांपा सहित एमवीए के कुछ नेताओं पर की गई आक्रामक टिप्पणी के बाद राकांपा विधायक सदन में अपना आक्रामक रूख दिखाया।
गौरतलब है कि श्री भुसे ने कहा था,“ संजय राउत ( शिवसेना-उद्धव गुट के नेता) मातोश्री की रोटी खाते हैं और शरद पवार (राकांपा प्रमुख) के घर में काम करते हैं।”
विपक्ष व राकांपा के नेता अजित पवार ने कहा कि श्री भुसे को श्री शरद पवार जैसे वरिष्ठ नेताओं के बारे ऐसी बात नहीं करनी चाहिए। श्री भुसे को अपने बयान के लिए सदन में माफी मांगनी चाहिए।”

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1650111
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित