22/03/2023  :  21:42 HH:MM
ब्रिटेन की मुद्रास्फीति में अप्रत्याशित वृद्धि, बढ़कर 10.4 प्रतिशत हुआ
Total View  2881

यह जानकारी बुधवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) ने दी।

लंदन- ब्रिटेन का उपभोक्ता मूल्य सूचकांक (सीपीआई) फरवरी 2023 में अप्रत्याशित रूप से बढ़कर 10.4 प्रतिशत हो गया, जो कि जनवरी में 10.1 प्रतिशत था।

यह जानकारी बुधवार को राष्ट्रीय सांख्यिकी कार्यालय (ओएनएस) ने दी।
इससे पहले रॉयटर्स के एक सर्वेक्षण में अर्थशास्त्रियों ने मुद्रास्फीति 9.9 रहने का अनुमान लगाया था लेकिन यह उससे ज्यादा 10.4 प्रतिशत रहा और इससे मुद्रास्फीति में उल्लेखनीय गिरावट की संभावना भी कम हो गई। ब्रिटेन की मुद्रास्फीति अक्टूबर 2022 में 11 वर्षों के उच्च स्तर 11.1 प्रतिशत पर पंहुचने के बाद तीन महीने से लगातार गिर रही थी।
सीपीआई के आंकड़ों पर टिप्पणी करते हुए ओएनएस के मुख्य अर्थशास्त्री ग्रांट फिट्जनर ने कहा कि यह मुद्रास्फीति मुख्य रूप से जनवरी में छूट के बाद पब और रेस्तरां में शराब की बढ़ती कीमतों से प्रेरित रही है।
उन्होंने कहा कि खाद्य और गैर-मादक पेय पदार्थों की कीमतें 45 वर्षों के अपने उच्चतम स्तर पर पहुंच गईं क्योंकि कुछ सलाद और सब्जियों की कीमतें बहुत बढ़ी। ऊर्जा की उच्च लागत और यूरोप के कुछ हिस्सों में खराब मौसम इस कमी और आपूर्ति में कमी का कारण बना।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8890053
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क