24/03/2023  :  23:43 HH:MM
अमेरिका ने पूर्वी सीरिया में ईरानी सुरक्षा बलों के ठिकानों पर किये हवाई हमले
Total View  2441

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं।

 à¤µà¤¾à¤¶à¤¿à¤‚गटन- अमेरिकी सशस्त्र बलों ने सीरिया में एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत पर जवाबी कार्रवाई करते हुए ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स (आईआरजीसी) से संबद्ध समूहों के ठिकानों पर हवाई हमले किए है।

अमेरिकी रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने शुक्रवार को यह जानकारी दी हैं।
अमेरिकी रक्षा विभाग ने बताया कि इससे पहले दिन में ईरानी मूल के ड्रोन ने पूर्वोत्तर सीरिया में हसाकाह के पास गठबंधन सेना के एक रखरखाव केंद्र पर हमला किया था, जिसमें एक अमेरिकी ठेकेदार की मौत हो गयी।
श्री ऑस्टिन ने कहा, “अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन के निर्देश पर, मैंने ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड्स कॉर्प्स से संबद्ध समूहों के ठिकानों पर आज रात अमेरिकी मध्य कमान बलों को पूर्वी सीरिया में सटीक हवाई हमले करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ये हवाई हमले आईआरजीसी से संबद्ध समूहों द्वारा सीरिया में गठबंधन सेना पर हाल के हमलों की एक श्रृंखला के जवाब में किए गए है।”

अमेरिकी रक्षा मंत्रालय पेंटागन ने बताया कि सीरिया में गठबंधन सेना पर हुए हमले में एक अमेरिकी ठेकेदार मारा गया और पांच अमेरिकी कर्मचारी और एक अतिरिक्त अमेरिकी ठेकेदार घायल हुआ।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   7562213
 
     
Related Links :-
भारत की विकास यात्रा में सहभागी बनें ब्रिक्स के राष्ट्र: मोदी
जापान, अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया का संयुक्त नौसैनिक अभ्यास
अमेरिकी सैनिक ट्रैविस किंग अवैध रूप से पहुंचा उत्तर कोरिया
वेस्ट बैंक में इजरायली हमला , एक फिलिस्तीनी की मौत, 8 घायल
विकासशील देश बंगलादेश के विकास मॉडल का कर सकते है अनुसरण : विश्व बैंक
बंगलादेश: मूसलाधार वर्षा में बाढ़ व भूस्खलन से जनजीवन हुआ अस्त व्यस्त
रूसी मिसाइल हमले में यूक्रेन के सात नागरिकों की मौत
पाकिस्तान में बस-डंपर की टक्कर में 04 की मौत, 18 घायल
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान को तीन साल की सजा
ट्विटर के भुगतान वाले ग्राहक ही विज्ञापन राजस्व के पात्र : मस्क