25/03/2023  :  17:32 HH:MM
सीतारमण ने की सरकारी बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा
Total View  2887

इस बैठक में वित्त राज्य मंत्री भगवत किशनराव कराड, वित्तीय सेवा सचिव डॉ़ विवके जोशी और सरकारी बैंकों के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया।

नयी दिल्ली- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सरकारी बैंकों के प्रमुखों के साथ जोखिम प्रबंधन, जमा में विविधता और संपदा आधार पर चर्चा करने के साथ ही अमेरिका और यूरोप के बैंकिंग तंत्र पर बने दबाव से उत्पन्न स्थिति की समीक्षा की।

श्रीमती सीतारमण ने इस बैठक में बैंकों की विभिन्न मानकों पर वित्तीय स्थिति की समीक्षा की। इस बैठक में वित्त राज्य मंत्री भगवत किशनराव कराड, वित्तीय सेवा सचिव डॉ़ विवके जोशी और सरकारी बैंकों के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने भाग लिया।
इस दौरान अमेरिका के सिनिकॉन वैली बैंक और यूरोप के सिंग्नेचर बैंक के दिवालिया होने के साथ ही क्रेडिट सूईस के संकट में फंसने के कारण बन रही वैश्विक स्थिति पर चर्चा की गयी। श्रीमती सीतारमण ने सरकारी बैंकों के उत्पन्न हो रही इस तात्कालिक वित्तीय जोखिम से अल्प और दीर्घकालिक स्तर पर निपटने पर भी चर्चा की।
वित्त मंत्री पे इस दौरान जोखिम वाले बिन्दुओं की पहचान करने पर भी जोर दिया। इस मौके को जोखिम प्रबंधन और संचार रणनीति के तौर पर उपयोग करने के लिए विस्तृत रूपरेखा तैयार करने की अपील करते हुये कहा कि
तरतला प्रबंधन सुनिश्चित किया जाना चाहिए।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4031431
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित