23/11/2021  :  20:21 HH:MM
हरियाणा प्रदेश में 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जल्द ही टैबलेट दिए जाएंगे
Total View  2869


चंडीगढ़ । à¤®à¥à¤–्यमंत्री   à¤¨à¥‡ कहा कि प्रदेश  के 11वीं व 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों को जल्द ही टैबलेट दिए जाएंगे। इसके अलावा शीघ्र ही किसानों को 15 हजार ट्यूबवेल कनेक्शन जारी किए जाएंगे। इनको लेकर मंगलवार को हरियाणा निवास में आयोजित हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में निर्णय लिया गया। इस दौरान शिक्षा मंत्री   à¤•ंवरपाल, परिवहन मंत्री  मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री श्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री श्री जेपी दलाल, श्रम एवं रोजगार राज्यमंत्री श्री अनूप धानक और खेल मंत्री संदीप सिंह मौजूद रहे।बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक में कुल 23 एजेंडे रखे गए, जिसमें लगभग 1 हजार करोड़ रुपये की परचेज से संबंधित फैसले लिए। उन्होंने बताया कि सरकार ने 5 लाख टैबलेट खरीदने का फैसला लिया है, जो आगामी शिक्षा सत्र से 11वीं व 12वीं में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को दिए जाएंगे। इन टैबलेट को खरीदने में कुल 560 करोड़ रुपये खर्च होंगे। उन्होंने कहा कि सरकार भविष्य में अन्य कक्षाओं के विद्यार्थियों को भी टैबलेट देने की योजना बनाई जाएगी।  






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   8279111
 
     
Related Links :-
दिल्ली एनसीआर में कॉल सेंटर और ग्राहक सहायता के लिए नौकरी के अवसर बढ़े
साहित्य अकादेमी का छह दिवसीय साहित्योत्सव 2022 सम्पन्न
भारतीय स्वतंत्रता संग्राम पर साहित्य का प्रभाव विषयक राष्ट्रीय संगोष्ठी का शुभारंभ
शाहदरा में नवनिर्मित पॉलीक्लिनिक का उद्घाटन, हजारों निवासियों को मिलेगी विशेष चिकित्सा सेवाएं- सत्येंद्र जैन
इस वेस्ट वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट के शुरू होने से उत्तरी दिल्ली और उसके आसपास रहने वाले करीब 23 लाख लोग लाभांवित होंगे- सत्येंद्र जैन
40 स्कूल बंद कर रही भाजपा शासित नॉर्थ एमसीडी, कहा स्कूलों में बच्चे कम
कंप्यूटर को ज्यादा सक्षम बनाने वाली सामग्री पर कार्य कर रहा बेंगलुरू का स्वर्णजयंती पुरस्कार विजेता
रेल मंत्री श्री अश्विनी वैष्णव ने उम्मीदवारों/अभ्यर्थियों को रेलवे परीक्षा पर उनकी चिंताओं को दूर करने का आश्वासन दिया
रेलवे ने एनटीपीसी सीबीटी-1 परिणाम को लेकर उम्मीदवारों की चिंताओं पर विचार करने के लिए उच्च अधिकार समिति का गठन किया
अनिश्चित माहौल में कर्मचारी नौकरी बदलने की फिराक में