27/03/2023  :  20:31 HH:MM
केंद्रीय मंत्रियों ने अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियों पर की चर्चा
Total View  2416

आयुष मंत्रालय ने यहां बताया कि कई केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक में भाग लिया और योग दिवस की पहुंच बढ़ाने, संसाधनों के बारे में सुझाव दिए ताकि संपूर्ण सरकार के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित किया जा सके।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस - 2023 के आयोजन पर चर्चा के लिए सोमवार को अंतर-मंत्रालयी बैठक केंद्रीय आयुष मंत्री सर्बानंद सोनोवाल की अध्यक्षता में की गई।

आयुष मंत्रालय ने यहां बताया कि कई केंद्रीय मंत्रियों ने बैठक में भाग लिया और योग दिवस की पहुंच बढ़ाने, संसाधनों के बारे में सुझाव दिए ताकि संपूर्ण सरकार के दृष्टिकोण को प्रतिबिंबित किया जा सके।

श्री सोनोवाल ने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पहले ही एक अंतर्राष्ट्रीय कार्यक्रम बन चुका है और हर साल आयुष मंत्रालय अन्य केंद्रीय मंत्रालयों और योग संस्थानों के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय आयोजन करता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न मंत्रालयों और संगठनों के सक्रिय समर्थन के साथ, योग दिवस महोत्सव भारत के हर नुक्कड़ और कोने तथा दुनिया के सभी देशों तक पहुंचना निश्चित है।

बैठक में ग्रामीण विकास और पंचायती राज मंत्री गिरिराज सिंह, श्रम और रोजगार मंत्री भूपेंद्र यादव, पर्यटन, संस्कृति और पूर्वोत्तर विकास मंत्री जी कृष्णा रेड्डी, कानून और न्याय मंत्री किरेन रिजिजू, मत्स्य पालन, पशुपालन और डेयरी मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला, सामाजिक न्याय और अधिकारिता मंत्री वीरेंद्र कुमार, पृथ्वी विज्ञान, विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री जितेंद्र सिंह, आयुष राज्य मंत्री डॉ. मुंजपारा महेंद्रभाई, स्वास्थ्य और परिवार कल्याण राज्य मंत्री डॉ. भारती पंवार, सामाजिक न्याय और अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण पाल गुर्जर, रक्षा राज्य मंत्री अजय भट्ट, गृह राज्य मंत्री अजय मिश्रा, वित्त राज्य मंत्री भागवत कराड उपस्थित रहे।

इनके साथ आयुष मंत्रालय और अन्य मंत्रालयों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

आयुष सचिव वैद्य राजेश कोटेचा और संयुक्त सचिव कविता गर्ग ने योग दिवस 2023 पर प्रस्तुति दी।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4051127
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित