समाचार ब्यूरो
28/03/2023  :  21:31 HH:MM
राहुल के मामले को देख रहे हैं : अमेरिका
Total View  2370

यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी के साथ बातचीत करता है, उन्होंने कहा “ हमारे लिए किसी भी उस देश में विपक्षी दलों के सदस्यों के साथ जुड़ना सामान्य और मानक है , जहां हमारे द्विपक्षीय संबंध हैं।”

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- अमेरिका ने कहा है कि वह राहुल गांधी के मामले को देख रहा है तथा कांग्रेस नेता को ‘मोदी सरनेम टिप्पणी’ के मामले में अदालत की ओर से सजा सुनाए जाने के बाद लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति प्रतिबद्धता पर भारत की सरकार के साथ बातचीत कर रहा है।

भारत-अमेरिका विदेश विभाग के प्रवक्ता वेदांत पटेल ने वाशिंगटन में मीडिया ब्रीफिंग में राहुल गांधी पर एक सवाल का जवाब देते हुए कहा “ क़ानून के शासन और न्यायिक स्वतंत्रता के लिए सम्मान किसी भी लोकतंत्र की आधारशिला है। हम श्री गांधी के मामले को देख रहे हैं तथा लोकतांत्रिक मूल्यों और अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता के प्रति अपनी साझा प्रतिबद्धता पर भारत सरकार के साथ संपर्क बनाये हुए हैं।
उन्होंने कहा, “ भारतीय भागीदारों के साथ हमारे जुड़ाव में हम अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता समेत मानवाधिकारों के संरक्षण और दोनों लोकतंत्रों को मजबूत करने की कुंजी के रूप में लोकतांत्रिक सिद्धांतों के महत्व को उजागर करना जारी रखा है।”
यह पूछे जाने पर कि क्या अमेरिका विपक्ष के नेता के रूप में राहुल गांधी के साथ बातचीत करता है, उन्होंने कहा “ हमारे लिए किसी भी उस देश में विपक्षी दलों के सदस्यों के साथ जुड़ना सामान्य और मानक है , जहां हमारे द्विपक्षीय संबंध हैं।”

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5627008
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित