समाचार ब्यूरो
29/03/2023  :  23:39 HH:MM
राष्ट्र मंदिर है अयोध्या में बन रहा राम मंदिर: योगी
Total View  2367

बाबू आरएन सिंह ने मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान दिए थे।

गोरखपुर- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुध्दवार को कहा कि 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में बन रहा प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर राष्ट्र मंदिर जैसा है।

श्री योगी ने यहां महाराष्ट्र विधान परिषद के पूर्व सदस्य एवं उत्तर भारतीय संघ मुंबई के पूर्व अध्यक्ष बाबू आरएन सिंह की प्रतिमा का अनावरण तथा उनकी स्मृति में बने अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर का लोकार्पण करने के बाद लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि हमारी आन बान सम्मान के खिलाफ कोई साहस ना करने पाए इसके लिए हमें एकजुट रहना होगा। 500 वर्ष के संघर्ष के बाद अयोध्या में बन रहा प्रभु श्री राम का भव्य मंदिर राष्ट्र मंदिर जैसा है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि श्रीराम जानकी मार्ग को लेकर गोरखपुर के दक्षिणांचल के लोगों में गर्व की भावना होनी चाहिए क्योंकि इसी मार्ग से प्रभु श्रीराम माता जानकी को लेकर पहली बार जनकपुर से अयोध्या पहुंचे थे। सरकार इस मार्ग पर कार्य करते हुए अयोध्या को सीतामढ़ी तथा जनकपुर तक कनेक्ट कर रही है।
उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत तक राम मंदिर का निर्माण हो जाएगा। दक्षिणांचल के लोग जब प्रभु श्रीराम के मंदिर में जाएंगे तो वह भी कह सकेंगे इस मंदिर के निर्माण में हमारे गांव, हमारे क्षेत्र का योगदान है। बाबू आरएन सिंह ने मंदिर निर्माण के लिए एक करोड़ रुपये दान दिए थे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5145765
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित