30/03/2023  :  21:21 HH:MM
मोदी हटाओ - देश बचाओ' अभियान से छात्रों को जोड़ेगी आप: गोपाल राय
Total View  2415

आप पूरे देश के अंदर मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर अभियान चला रही है |

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- आम आदमी पार्टी(आप) के दिल्ली प्रदेश संयोजक एवं कैबिनेट मंत्री गोपाल राय ने गुरुवार को कहा कि 'मोदी हटाओ-देश बचाओ' अभियान में और तेजी लाने के लिए इससे देश भर के छात्रों को भी जोड़ा जायेगा।

श्री राय ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आप पूरे देश के अंदर मोदी हटाओ देश बचाओ का पोस्टर अभियान चला रही है | देश भर के 22 राज्यों में अलग अलग भाषाओं में यह पोस्टर लगाए जा रहे है | यह पोस्टर हिंदी, अंग्रेजी , मराठी, पंजाबी , मलयालम ,उड़िया , कन्नड़ , बंगला , गुजराती , उर्दू और तेलुगु जैसी 11 भाषाओं सहित देश की सभी हिंदी भाषी राज्यों में लगाए जा रहे है | पार्टी ने दिल्ली के अंदर 23 मार्च को शहीद-ए - आज़म भगत सिंह, राजगुरु, और सुखदेव के बलिदान दिवस पर जंतर मंतर पर सभा करके मोदी हटाओ देश बचाओ अभियान की घोषणा की थी |

उन्होंने कहा कि देश के अंदर किसानों से प्रधानमंत्री ने वादा करके धोखा दिया , जिसकी वजह से किसानों के अंदर नाउम्मीदी पैदा हुई है | देश के अंदर मजदूरों के लिए जो भी क़ानून थे, उन्हें चार कानूनों में समेट दिया गया। देश के छात्रों का सभी विश्वविद्यालयों में दमन किया गया | देश के नौजवान जिस तरह से बेरोज़गारी की वजह से दर दर भटक रहे है और महिलाएँ महंगाई की मार को झेल रही है | उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री इन समस्याओं का समाधान निकालने और देश की शिक्षा और स्वास्थय को बेहतर करने की जगह पूरी ताकत के साथ देश की लोकतांत्रिक व्यवस्था को ख़त्म करने में लगे हुए है |

श्री राय ने कहा कि देश के अंदर स्वतंत्र एजेन्सियां बनाई गई ताकि किसी भी चीज़ की निष्पक्ष जाँच की जा सके लेकिन इनकी स्वतंत्रता को ख़त्म करके अपनी मुट्ठी में करने की कोशिश हो रही है, यह भारत के अंदर निष्पक्ष जाँच प्रणाली के विश्वास को तोड़ रही है | भारत की न्यायपालिका के ऊपर भी दबाव बनाने की कोशिश की जा रही है | प्रधानमंत्री ऐसे देश की तरफ बढ़ रहे हैं जहाँ किसान परेशान रहे , नौजवान बेरोज़गार रहे , छात्र अशिक्षित रहे , महंगाई बढ़ती रहे लेकिन पूरा भारत उनकी मुट्ठी में रहे | यह जो पूरे भारत को अपनी मुट्ठी में करने का उनका मिशन है , वह तानाशाही का उदाहरण है |

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3342286
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित