समाचार ब्यूरो
30/03/2023  :  21:22 HH:MM
राष्ट्रीय राजधानी में कोविड के बढ़ते मामलों को लेकर आपात बैठक
Total View  2366

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां संवाददाताओं से कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड को लेकर घबराहट की स्थिति नहीं है,

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली - दिल्ली सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के बीच स्थिति की समीक्षा के लिए गुरुवार को आपात बैठक की।

दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री सौरभ भारद्वाज ने यहां संवाददाताओं से कि राष्ट्रीय राजधानी में कोविड को लेकर घबराहट की स्थिति नहीं है, लेकिन हम दिल्ली और अन्य राज्यों में भी स्थिति पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने कहा “ हमने स्वास्थ्य विभाग के शीर्ष अधिकारियों के साथ एक आपात बैठक की। हमने सभी अस्पतालों को कोविड-19 से निपटने के लिए अलर्ट पर रखा है, लेकिन घबराने की जरूरत नहीं है।”

श्री भारद्वाज ने कहा कि कोविड की स्थिति से निपटने के लिए हाल ही में मॉक ड्रिल की गयी थी। मुख्यमंत्री शुक्रवार को स्वास्थ्य विभाग की तैयारियों की समीक्षा करेंगे। उन्होंने कहा , “हम अलर्ट हैं। अगर हमें उस स्थिति में और लक्षण मिलते हैं तो हम तैयारियों को और बढ़ायेंगे।”

उन्होंने कहा कि सरकार कोरोना वायरस की स्थिति पर कड़ी नजर रखे हुए है तथा आने वाली स्थिति के अनुसार इस पर दिशानिर्देश जारी करेगी। सरकार कोरोना जांच की संख्या बढ़ाने के साथ ही इसके बढ़ते मामलों को देखते हुए ठोस कदम उठा रही है।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4634762
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित