30/03/2023  :  22:51 HH:MM
जौनपुर में कांग्रेसियों ने निकाला कैंडल मार्च
Total View  2865

शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने की आजादी पर केंद्र की भाजपा सरकार लगातार कुठाराघात करने का प्रयास कर रही है। मोदी सरकार विपक्ष के सवालों से संसद में बचने के लिए असंवैधानिक कदम उठाने से भी संकोच नहीं कर रही है।

जौनपुर- कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी की लोकसभा की सदस्यता रद्द होने के खिलाफ जिले के कांग्रेसी जनों ने गुरुवार शाम सब्जी मंडी स्थित कांग्रेस शहर कार्यालय से नगर कोतवाली तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध दर्ज कराया।

शहर अध्यक्ष विशाल सिंह हुकुम ने कहा कि लोकतंत्र में बोलने की आजादी पर केंद्र की भाजपा सरकार लगातार कुठाराघात करने का प्रयास कर रही है। मोदी सरकार विपक्ष के सवालों से संसद में बचने के लिए असंवैधानिक कदम उठाने से भी संकोच नहीं कर रही है।

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी का लोकसभा से निलंबन इस बात का जीता जागता प्रमाण है। वर्तमान सरकार हर हाल में विपक्ष का दमन करने पर उतारू है ताकि जनता के सवालों से बचा जा सके। देश के कुछ उद्योगपतियों पर सवाल खड़े करने से मोदी सरकार क्यों घबरा रही है।
इस अवसर पर राकेश उपाध्याय, राकेश सिंह, सतवीर सिंह, सन्दीप सोनकर, नेसार इलाही, राजकुमार गुप्ता, अजय सोनकर, अमित मिश्रा आदि कांग्रेसी उपस्थित रहे।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5914014
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित