07/01/2022  :  11:46 HH:MM
बाल काटते वक्त जावेद हबीब ने महिला के बालों पर क्यों थूका ?
Total View  2411

नयी दिल्ली। कुछ ही साल पहले हिंदू धर्म की भावनाओं को आहत करने के कारण हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब चर्चा में आये थे। इस घटना के बाद से जावेद हबीब सुर्खियों से गायब थे। न तो इनके किसी काम को लेकर कुछ बड़ी खबर सामने आयी न हीं उनकी कंपनी से जुड़ी कोई खबर। पर उन्होंने अपने काम के दौरान एक ऐसी चीज की है जिसने एक नया विवाद खड़ा कर दिया हैं। जावेद हबीब ने एक महिला के बाद काटने वक्त उसने बालों पर थूका, जिसके बाद नराज महिला ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी करके जावेद हबीब को खरी-खरी सुना दी। मामला एक बड़े सिलेब्रिटी से जुड़ा है इस लिए इस मामले ने तूल पड़की और महिला आयोग तक पहुंच गया।
राष्ट्रीय महिला आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस से कहा है कि वह उस कथित वीडियो की सत्यता की जांच करे जिसमें जानेमाने हेयर स्टाइलिस्ट जावेद हबीब एक महिला के बाल पर थूकते हुए दिख रहे हैं। यह घटना उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में आयोजित एक कार्यशाला के दौरान की है। आयोग ने उत्तर प्रदेश पुलिस को लिखे पत्र में कहा, ‘‘आयोग ने इस घटना का गंभीरता से संज्ञानलिया है। वह इसकी न सिर्फ कड़ी निंदा करता है, बल्कि इसमें आपका तत्काल दखल चाहता है ताकि इस वायरल वीडियो की सत्यता की जांच की जा सके।’’






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   1339118
 
     
Related Links :-
दिल्ली के शास्त्री पार्क में एक घर में आग लगने से छह लोगों की मौत, दो घायल
उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में भीषण सड़क हादसा, खड़े ट्रक से जीप के टकराने से 8 लोगों की मौत, कई घायल
दिल्ली: एक ही परिवार के तीन लोगों की घर में मिली लाश! हत्या या आत्महत्या? जांच में जुटी पुलिस
सीएम योगी के गोरखपुर में ट्रिपल मर्डर से सनसनी! सिरफिरे ने युवती और उसके मां-बाप को उतारा मौत के घाट
उत्तर प्रदेश में एक और अन्नदाता ने तोड़ा दम, पेड़ से लटका मिला किसान का शव, जांच में जुटी पुलिस
यूपी में चुनावी सरगर्मियों के बीच दिल दहला देने वाली खबर आई सामने! दलित लड़की से रेप के बाद खिलाया जहर
मथुरा जेल में गैंगवार: आठ चश्मदीद गवाह बयान से मुकरे, अदालत ने सभी 14 आरोपियों को किया बरी
शराब पीने से तीन की मौत, कई अस्पताल में भर्ती, दो गिरफ्तार, तीन कर्मचारी सस्पेंड
सपा प्रमुख अखिलेश यादव के खिलाफ आचार संहिता उल्लंघन का मामला दर्ज
चोरी के समान के साथ दो गिरफ्तार