04/04/2023  :  18:33 HH:MM
चीन के मामले में चुप्पी क्यों नहीं तोड़ते मोदी: राहुल-खड़गे
Total View  2881

श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, "बीस हज़ार करोड़ रुपए अडानी की शेल कंपनियों में बेनामी पैसे किसके हैं - प्रधानमंत्री चुप, कोई जवाब नहीं।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे तथा पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मंगलवार को कहा कि अरुणाचल प्रदेश में भारतीय क्षेत्र का चीन ने तीन बार नाम बदला है, लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस मामले में चुप्पी साधे हैं और वह कुछ भी बोलने को तैयार नहीं हैं।

श्री गांधी ने ट्वीट कर कहा, "बीस हज़ार करोड़ रुपए अडानी की शेल कंपनियों में बेनामी पैसे किसके हैं - प्रधानमंत्री चुप, कोई जवाब नहीं। दो हज़ार वर्ग किलो मीटर ज़मीन चीन ने छीन ली, जगहों के नाम भी बदल रहे - प्रधानमंत्री चुप, कोई जवाब नहीं। प्रधानमंत्री जी, आख़िर इतना डर क्यों।"

श्री खड़गे ने कहा "चीन ने तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश में हमारे इलाक़ों के 'नाम बदलने' का दुस्साहस किया है--21 अप्रैल 2017- 6 जगह, 30 दिसंबर 2021-15 जगह, 3 अप्रैल 2023-11 जगह। अरुणाचल प्रदेश भारत का अभिन्न अंग है और रहेगा। गलवान के बाद, मोदी जी द्वारा चीन को क्लीन चिट देने का नतीजा देश भुगत रहा है।"

कांग्रेस संचार विभाग के प्रभारी जयराम रमेश ने भी ट्वीट कर कहा "चीन ने 2017 के बाद से तीसरी बार अरुणाचल प्रदेश में जगहों के नाम बदले हैं। अरुणाचल प्रदेश हमेशा से भारत का अभिन्न और अटूट अंग रहा है और रहेगा। चीनी अतिक्रमण पर प्रधानमंत्री की चुप्पी उसे ऐसी हरकतों के लिए प्रोत्साहित करती हैं।"

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9142985
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित