समाचार ब्यूरो
07/04/2023  :  18:38 HH:MM
गुड फ्राइडे पर विभिन्न दलों के शीर्ष नेताओं ने प्रभु ईसा को किया याद
Total View  2364

धनखड़ ने एक ट्वीट में लिखा, “गुड फ्राइडे हमें मानवता के लिए ईसा मसीह द्वारा दिए गए महान बलिदान की याद दिलाता है। आइए इस दिन हम प्रभु ईसा द्वारा दिखाए गए करुणा, दया और क्षमा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।”

नयी दिल्ली- उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी समेत विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने गुड फ्राइडे के अवसर पर शुक्रवार को प्रभु ईसा मसीह के बलिदानों को याद किया।

श्री धनखड़ ने एक ट्वीट में लिखा, “गुड फ्राइडे हमें मानवता के लिए ईसा मसीह द्वारा दिए गए महान बलिदान की याद दिलाता है। आइए इस दिन हम प्रभु ईसा द्वारा दिखाए गए करुणा, दया और क्षमा के मार्ग पर चलने का संकल्प लें।”

श्री बिरला ने एक ट्वीट में लिखा,“गुड फ्राइडे आभार व्यक्त करने और सर्वशक्तिमान के सामने अपना सिर झुकाने का दिन है। यह हमें प्रेम, दया और शांति के शाश्वत गुणों में अपने विश्वास को दोहराने का अवसर देता है। आज, आइए, हम मानवता की सेवा के लिए खुद को फिर से समर्पित करें और करुणा, सद्भाव और भाईचारे का संदेश फैलायें।”

श्री मोदी ने गुड फ्राइडे के अवसर पर ईसा मसीह के बलिदान की भावना को याद किया है। उन्होंने ट्वीट किया,“आज गुड फ्राइडे पर, हम उस बलिदान की भावना को याद करते हैं, जो प्रभु मसीह के पास थी। उन्होंने दर्द और पीड़ा को सहन किया, लेकिन वह सेवा और करुणा के अपने आदर्शों से कभी विचलित नहीं हुए। कामना है कि प्रभु मसीह के विचार लोगों को प्रेरणा देते रहें।”

श्री खड़गे ने कहा, “गुड फ्राइडे पर, करुणा, क्षमा और सहानुभूति की भावना हमारा मार्गदर्शन करें। हमारे चारों तरफ दया, शांति और मानवता हो।”

श्री गांधी ने भी इस अवसर पर प्रभु ईसा के बलिदानों को याद किया। उन्होंने ट्वीट किया, “यह गुड फ्राइडे हर दिल को प्यार, शांति और करुणा से भर दे।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4630021
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित