07/04/2023  :  22:05 HH:MM
पंजाब में जल्द शुरू होंगे 10 यूपीएससी कोचिंग सैंटर : मान
Total View  2415


चंडीगढ़- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने शुक्रवार को एलान किया कि युवाओं की भलाई के लिए और उनके अथाह सामर्थ्य को सही दिशा में लाने के लिए नयी स्कीमें शुरू की जाएंगी।

यहाँ पंजाब भवन में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के सामाजिक-आर्थिक विकास में युवाओं को सक्रिय हिस्सेदार बनाने के लिए पंजाब सरकार जल्द ही कई स्कीमें शुरू करेगी। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को ब्याज मुक्त कर्ज़ मुहैया करवाने के लिए जल्द ही स्कीम शुरू करेगी।
श्री मान ने कहा कि इससे युवाओं के लिए स्व-रोज़गार के नये रास्ते खोलने में मदद मिलेगी।उन्होंने आगे एलान किया कि वह युवाओं के साथ सीधा संवाद करने के लिए महीने में दो बार ‘नौजवान सभा’ करेंगे। उन्होंने कहा कि इन मीटिंगों का मकसद युवाओं के साथ सीधा संबंध कायम करना है और उनकी फीडबैक और सुझाव प्राप्त करना है जिससे सरकार उनके लिए नये कारोबार शुरू करने और अन्य नवीन पहलकदमियां करने के लिए उचित नीतियां तैयार कर सके।
श्री मान ने कहा कि कृषि, परिवहन और अन्य क्षेत्रों को बढ़ावा देने के लिए हर 15 दिनों बाद युवाओं के साथ गहराई से विचार-विमर्श किया जायेगा और उनके सुझाव लिए जाएंगे। मुख्यमंत्री ने यह भी ऐलान किया कि राज्य सरकार युवाओं को मुकाबले की परीक्षाओं के लिए ट्रेनिंग देने के लिए 10 अत्याधुनिक सेंटर खोलेगी।
श्री मान ने कहा कि यह सेंटर युवाओं को यू.पी.एस.सी. की परीक्षा के पास करने और राज्य और देश में प्रतिष्ठित पदों पर पहुँचने के लिए मानक ट्रेनिंग देंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य यह यकीनी बनाना है कि युवा उच्च पदों पर बैठें, न कि किसी ग़ैर-कानूनी गतिविधियों में शामिल होकर जेलों में पहुँचें।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4815422
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित