समाचार ब्यूरो
08/04/2023  :  20:32 HH:MM
बाजार से लिखी गोली तो चिकित्सक रहें कार्रवाई को तैयार: बृजेश पाठक
Total View  2359

सरकार की सभी योेेजाओं को यहां लागू कराने का काम किया जा रहा है ,जो कमियां हैं उन्हें दूर किया जायेगा।

 à¤à¤¾à¤‚सी- उत्तर प्रदेश की वीरांगना नगरी झांसी आये उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने सरकारी अस्पतालों में चिकित्सकों के बाजार से दवाई लिखने की बढ़ती प्रवृत्ति पर कहा कि अगर एक भी गोली किसी चिकित्सक ने बाजार से लिखी तो कड़ी कार्रवाई को तैयार रहें।

यहां कचहरी चौराहे स्थित अधिवक्ता चेंबर का उद्घाटन करने के बाद संवादाताओं से मुखातिब होते हुए सरकारी अस्पतालों के चिकित्सकों द्वारा अस्पताल में दवाओं की कमी बताकर बाजार से दवा लिखने की बढ़ती प्रवृत्ति पर पूछे गये सवाल के जवाब में उपमुख्यमंत्री ने दू टूक लहजे में कहा “ किसी भी चिकित्सक को एक भी गोली बाजार से लिखने का अधिकार नहीं है अगर लिखी गयी तो कड़ी कार्रवाई की जायेगी। सारी दवाइयां उपलब्ध हैं ,अतिरिक्त धनराशि उपलब्ध है। हम सभी चिकित्सकों से अनुरोध करते हैं कि बाजार से 25 पैसे की दवाई भी न लिखें सबको नि:शुल्क दवाई शासन की नीतियों के अनुसार उपलब्ध करायें।”

श्री पाठक ने स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार सुधार किया जा रहा है। यह सुधारात्मक प्रक्रिया है प्रदेश में जबसे हमें काम मिला है ,लगातार सुधार हो रहा है । जो भी कमियां अभी शेष हैं उन्हें दूर करेंगे। बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करायेंगे।

नगर निकाय चुनाव को लेकर पूछे गये सवाल के जवाब में कहा कि पार्टी ने निकाय चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। हम समरसता सम्मेलन कर रहे हैं, प्रभावी मतदाता सम्मेलन कर रहे हैं। कानपुर, ललितपुर में सम्मेलन किये और अब यहां करने जा रहे हैं। झांसी बुंदेलखंड का एक महत्वपूर्ण जिला है और सरकार की सभी योेेजाओं को यहां लागू कराने का काम किया जा रहा है ,जो कमियां हैं उन्हें दूर किया जायेगा।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   4605681
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित