11/04/2023  :  17:45 HH:MM
दंगों का दोषी साबित हुआ तो फांसी मंजूर : टाइटलर
Total View  2444


 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- कांग्रेस नेता जगदीश टाइटलर 1984 के सिख विरोधी दंगों को लेकर मंगलवार को केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के समक्ष पेश हुए और जांच एजेंसी ने उनकी आवाज का नमूना लिया।


श्री टाइटलर ने सीबीआई को अपनी आवाज का नमूना देने के बाद पत्रकारों से कहा कि उन्होंने कुछ नहीं किया है। वह दोषी नहीं है और उनके खिलाफ कोई सबूत भी नहीं हैं। उनका कहना था कि यदि वह दोषी हैं और उनके खिलाफ प्रमाण हैं तो वह इस मामले में जेल जाने और फांसी पर लटकने के लिए भी तैयार हैं।

कांग्रेस नेता से जब पूछा गया कि क्या सीबीआई ने उनकी आवाज पहचानने के लिए आवाज का नमूना लिया है तो श्री टाइटलर ने कहा कि नमूना सिख विरोधी दंगों को लेकर नहीं बल्कि दूसरे मामले में लिया गया है।

यह पूछने पर कि क्या उनकी आवाज के नमूने पुल बंगस में हुए दंगों के सिलसिले में लिया है तो श्री टाइटलर ने कहा कि सिख विरोधी दंगों को लेकर सीबीआई ने उनकी आवाज का नमूना नहीं लिया है।

सूत्रों के अनुसार कांग्रेस नेता सीबीआई के समक्ष पुल बंगस क्षेत्र में 1984 में हुए सिख विरोधी दंगों को लेकर अपनी आवाज का नमूना परीक्षण के वास्ते सीबीआई के समक्ष पेश हुए।

 






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   5095206
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित