11/04/2023  :  21:32 HH:MM
लाड़ली बहना योजना से जागरूक हो रही हैं बहनें: शिवराज
Total View  2883

मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

भोपाल- à¤®à¤§à¥à¤¯à¤ªà¥à¤°à¤¦à¥‡à¤¶ के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा है कि लाड़ली बहना योजना के संबंध में पूरे प्रदेश की बहनें जागरूक हो रही हैं। विभिन्न जिलों में हो रहे सम्मेलनों में बहनों की व्यापक भागीदारी देखने को मिल रही हैं। योजना के लिए पात्रता की जानकारी भी बहनों को मिल रही है। इसके फलस्वरूप आज दिनाँक तक योजना का लाभ लेने के लिए 83 à¤²à¤¾à¤– बहनों के प्रपत्र भरने का कार्य किया जा चुका है।

श्री चौहान ने आज यहां समत्व भवन में हुई बैठक में आगामी 13 à¤…प्रैल को बड़वानी जिले के निवाली में होने वाले लाड़ली बहना सम्मेलन की तैयारियों की जानकारी वीडियो कॉन्फ्रेंस द्वारा जिला कलेक्टर से प्राप्त की। सम्मेलन में लगभग 150 à¤•रोड़ रूपए की लागत के कार्यों का लोकार्पण भी किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि लाड़ली बहना सम्मेलन के साथ विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की प्रदर्शनी, à¤¶à¥à¤°à¥‡à¤·à¥à¤  कार्य करने वालों का सम्मान, à¤¹à¤¿à¤¤à¤—्राहियों को हित लाभ वितरण, à¤¸à¥€à¤à¤® फैलो, à¤œà¤¨ सेवा मित्रों और पेसा मोबेलाइजर्स की भागीदारी से कार्यक्रम व्यवस्थित रूप से किया जाए। कलेक्टर बड़वानी ने बताया कि डॉ. चिन्मय पण्डया की उपस्थिति में अखिल विश्व गायत्री परिवार द्वारा इसी दिन जिले के सालीटांडा राजपुर में भी एक कार्यक्रम हो रहा है, à¤œà¤¿à¤¸à¤•े साथ हितग्राही सम्मेलन की रचना की गई है।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री जनजातीय नायकों के साथ ही जनजातीय वर्ग के समाज-सुधारक स्व. डेमानिया बाबा को भी श्रद्धा-सुमन अर्पित करेंगे।
श्री चौहान ने आगामी
 19 à¤…प्रैल को हरदा जिले के टिमरनी में होने वाले हितग्राही सम्मेलन, à¤­à¥‚-अधिकार योजना हितग्राहियों को लाभान्वित करने और विभिन्न कार्यों के लोकार्पण और भूमि-पूजन के संबंध में कलेक्टर हरदा से तैयारियों की जानकारी प्राप्त की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन स्थल पर विकास प्रदर्शनी लगाने के साथ ही अधिक से अधिक नागरिकों द्वारा प्रदर्शनी के अवलोकन की व्यवस्था करने के निर्देश भी दिए।
मुख्यमंत्री ने सिवनी जिले के केवलारी में
 20 à¤…प्रैल को होने वाले लाड़ली बहना सम्मेलन और इसी दिन जबलपुर के गैरीसन ग्राउण्ड में होने वाले हितग्राही सम्मेलन की तैयारियों संबंधी दोनों जिलों के कलेक्टर्स से चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए। मुख्य सचिव इकबाल सिंह बैंस और संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

 







Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   972204
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित