13/04/2023  :  20:05 HH:MM
देश में कोरोना संक्रमण से 15 मरीजों की मौत
Total View  2886

इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 327 लोगों को टीका लगाया गया है।

 à¤¨à¤¯à¥€ दिल्ली- देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण से 15 मरीजों की मौत हुई है और सक्रिय मामलों में बढ़ोतरी के बीच संक्रमण के 4,783 सक्रिय मामले बढ़े हैं।

इस बीच देश में कोरोना टीकाकरण जारी है और इसी क्रम में पिछले 24 घंटों में 327 लोगों को टीका लगाया गया है। अब तक देश में 2,20,66,24,653 लोगों का टीकाकरण किया जा चुका है।

स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से गुरुवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक सक्रिय मामलों में वृद्धि के साथ इनकी संख्या बढ़कर 44,998 हो गयी है। देश में कुल संक्रमितों की संख्या 4,47,86,160 हो गयी है। वहीं मृतकों की संख्या 15 बढ़कर 5,31,035 हो गयी है। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से स्वस्थ होने वालों का आंकड़ा 5,356 बढ़कर 4,42,10,127 पर पहुंच गया है।

देश में पिछले 24 घंटों के दौरान केरल में सक्रिय मामलों की संख्या में सर्वाधिक 1,802 की वृद्धि हुई है। इसके अलावा, महाराष्ट्र में 546, दिल्ली में 471, उत्तर प्रदेश में 293, राजस्थान में 282, हरियाणा में 278, छत्तीसगढ़ में 267, ओडिशा में 200, तमिलनाडु में 188, पंजाब में 104, हिमाचल प्रदेश में 63, केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में 60, गुजरात में 45, आन्ध्र प्रदेश में 39, पुड्डुचेरी में 38, चंडीगढ़ में 32, मध्य प्रदेश में 28, झारखंड में 25, सिक्किम में 23, बिहार में 22, तेलंगाना में 13, मेघालय में पांच, अंडमान और निकोबार द्वीप, गोवा, लद्दाख और नागालैंड में क्रमशः एक-एक सक्रिय मामले बढ़े हैं तथा महाराष्ट्र में नौ जबकि गुजरात में दो, दिल्ली, केरल, राजस्थान और तमिलनाडु में क्रमशः एक-एक मरीज की कोरोना से मौत हुई है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   3436158
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित