13/04/2023  :  20:22 HH:MM
जरा हटके जरा बच के में नजर आयेगी विक्की कौशल और सारा अली खान की जोड़ी
Total View  2447

विक्की कौशल और सारा अली खान की आने वाली फिल्म का नाम 'जरा हटके जरा बचके' है। यह एक फैमिली फिल्म है।

 à¤®à¥à¤‚बई- बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान और अभिनेता विक्की कौशल की जोड़ी फिल्म जरा हटके जरा बच के में नजर आयेगी।


विक्की कौशल और सारा अली खान की आने वाली फिल्म का नाम 'जरा हटके जरा बचके' है। यह एक फैमिली फिल्म है। इसमें विक्की इंदौर के युवा के रोल में हैं। उन्होंने इस फिल्म के लिए हिंदी को इंदौरी टोन में बोलने का लहजा भी सीखा है। सारा का किरदार प्रॉपर इंदौर से नहीं रखा गया है। इस फिल्म को लक्ष्मण उटेकर निर्देशित करेंगे, जो एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म होगी।

हाल ही में 'जरा हटके जरा बच के' फिल्म के सेट से कुछ तस्वीरें सामने आईं थीं। जिसमें सारा को नीले और लाल रंग की खूबसूरत साड़ी पहने और मंगलसूत्र और चूड़ियां पहने देखा जा सकता है। वहीं, विक्की कैजुअल आउटफिट में बाइक चलाते नजर आए थे। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म इसी साल सिनेमाघरों में रिलीज हो सकती है। सारा और विक्की ने अपने हिस्से की शूटिंग पूरी कर ली है। अब फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन पर काम चल रहा है।






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   6567251
 
     
Related Links :-
खुशी कक्कर और लवली काजल का गाना 'गोराये वाला क्रीम' रिलीज
करीना कपूर की फिल्म ‘जाने जान’ का टीजर रिलीज
'बिल भुगतान का स्मार्टर वे' के नए कैम्पेन में दिखाई देंगे आयुष्मान खुराना
डिज्‍़नी+ हॉटस्‍टार पर रिलीज हुयी ‘1920: हॉरर्स ऑफ द हार्ट’
ड्रीम गर्ल 2 को लोग पसंद करेंगे :आयुष्मान खुराना
डिजिटल इंडिया का 14903 करोड़ रुपये की लागत से विस्तार को मंजूरी
53 वर्ष के हुये सैफ अली खान
62 वर्ष के हुये सुनील शेट्टी
आयुष्मान खुराना की फिल्म ड्रीम गर्ल 2 का पहला गाना दिल का टेलीफोन 2.0 रिलीज
शाहरूख खान की फिल्म जवान का नया पोस्टर रिलीज