समाचार ब्यूरो
14/04/2023  :  18:42 HH:MM
विपक्षी दलों की एकजुटता पर दिल्ली में अच्छी चर्चा हुई, सभी हैं इसके पक्ष में - नीतीश
Total View  2366


 à¤ªà¤Ÿà¤¨à¤¾- बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज कहा कि 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी(भाजपा) के खिलाफ सभी विपक्षी दल एकजुटता के पक्ष में हैं और इसको लेकर दिल्ली में सभी से अच्छी चर्चा हुई है।

श्री कुमार ने गुरुवार को दिल्ली से लौटने के बाद यहां हवाई अड्डे पर पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि कल और आज दिल्ली में उनकी मुलाकात कई पार्टी के नेताओं से हुई है। सभी विपक्षी दलों की एकजुटता के लिए प्रयास किया जा रहा है। यह कोई नई बात नहीं है। पहले भी दिल्ली में साथ में बैठकर इस पर बातें हुई हैं । इसको लेकर सभी लोगों ने अपना स्टेटमेंट दे दिया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली में सभी लोगों से अच्छी बातचीत हुई है। विपक्षी एकजुटता को लेकर सभी दलों के नेताओं के साथ आगे भी चर्चा होगी । इसके बाद एकजुट होने को लेकर निर्णय लिया जायेगा। उन्होंने कहा,"अभी हमलोग उसी काम में लगे हुए हैं। सभी लोग एकजुटता के पक्ष में हैं, धीरे - धीरे सभी बातें सामने आ जायेगी ।"

श्री कुमार से जब विपक्षी एकता की कोशिश पर भाजपा के तंज को लेकर सवाल पूछा गया तब उन्होंने कहा," कौन क्या कहता है उससे हमें कोई लेना देना नहीं है । उन लोगों की बातों का कोई मतलब नहीं है। खबर छपवाने के लिए वे लोग खूब बोलते रहते हैं। उन लोगों की बातों पर कुछ भी बोलने की जरुरत नहीं है।"






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9680501
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित