14/04/2023  :  21:44 HH:MM
सीबीआई के समन से केजरीवाल का मुहिम रुकने वाला नहीं : आप
Total View  2415


नयी दिल्ली- आम आदमी पार्टी (आप) ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए शुक्रवार को कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मिले केन्द्रीय जांच ब्यूरो( सीबीआई के समन से भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ उनकी मुहिम नहीं रुकेगी।

सीबीआई की ओर से श्री केजरीवाल को मिले समन के बाद पार्टी के सांसद संजय सिंह ने संवाददाताओं से आज प्रधानमंत्री पर सीधा हमला करते हुए कहा,“ आपकी सरकार और आप पूरी तरह भारष्टाचार में डूबी है। देश के सामने आपके काले कारनामे को उजागर करने का काम श्री केजरीवाल ने जो शुरू किया है वह जारी रहेगा।”
उन्होंने कहा ,“ अरविंद केजरीवाल के ख़िलाफ़ कार्रवाई की साज़िश से उनकी आवाज़ नहीं रुकेगी। उनकी आवाज़ एक एक घर और मोहल्ले तक पहुँचेगी। अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली विधानसभा में आरोप लगाया था कि प्रधानमंत्री के दोस्त की कंपनी में लगा लाखों करोड़ दरअसल प्रधानमंत्री का ही है उसी दिन से केजरीवाल के ख़िलाफ़ साज़िश रचा जाने लगा।”
‘आप’ नेता ने कहा,“ जिस केजरीवाल ने पूरे देश को शिक्षा और स्वास्थ्य का मॉडल दिया है उनका मुहिम किसी नोटिस से नहीं रुकने वाली है।”






Enter the following fields. All fields are mandatory:-
Name :  
  
Email :  
  
Comments  
  
Security Key :  
   9241694
 
     
Related Links :-
पार्श्वगायक नहीं अभिनेता बनना चाहते थे मुकेश
दिग्गज बॉलीवुड गीतकार देव कोहली का निधन
शैक्षणिक विकास निगम में भ्रष्टाचार की निगरानी से करायें जांच : सुशील
स्वदेशी गाय की खरीद पर ट्रांसर्पोटेशन और बीमा का खर्च उठाएगी योगी सरकार
शंखनाद अभियान का आगाज करेगी भाजपा
आयकर विभाग की वेबसाइट नये स्वरूप में लाँच
अडानी ने लगायी गुजरात ऊर्जा निगम को 3900 करोड़ रुपए की चपत: कांग्रेस
लखनऊ रामेश्वरम रेल हादसे पर खडगे, राहुल, प्रियंका ने जताया शोक
तमिलनाडु ट्रेन हादसे पर मुर्मु ने जताया शोक
एनडीएमए ने ‘आपदा मित्रों’ को किया सम्मानित